Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आजादी वाले दिन PM मोदी के लड्डू बांटने वाले बयान का ग्राफिक फर्जी है

आजादी वाले दिन PM मोदी के लड्डू बांटने वाले बयान का ग्राफिक फर्जी है

यह ग्राफिक असली नहीं है बल्कि फर्जी है पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>आजादी वाले दिन PM मोदी के लड्डू बांटने वाले बयान का ग्राफिक फर्जी है</p></div>
i

आजादी वाले दिन PM मोदी के लड्डू बांटने वाले बयान का ग्राफिक फर्जी है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान का बताकर एक ग्राफिक शेयर किया जा रहा है जिसमें लिखा है कि, "जिस दिन हमारा देश आजाद हुआ था उस दिन मै 'तिरंगा लेकर पूरे गांव में लड्डू बांटा था ! मेरे जीवन का सबसे यादगार वो दिन है."

इस ग्राफिक को पीएम मोदी के हालिया स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए बयान का बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह ग्राफिक असली नहीं है बल्कि फर्जी है पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल बयान से संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें पीएम मोदी के यह बयान देने की पुष्टि की गई हो. जाहिर है अगर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ऐसा कोई बयान दिया होता तो इस पर खबरें जरूर की गयीं होतीं.

  • इस ग्राफिक को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि इसके ऊपर NBT यानी नवभारत टाइम्स का लोगो लगा हुआ था. यहां से अंदाजा लेकर हमने नवभारत टाइम्स की वेबसाइट और उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स चेक किए.

  • हमारी सर्च में हमें नवभारत टाइम्स के सोशल मीडिया एकाउंट्स (यहां और यहां ) पर पीएम मोदी का ऐसा कोई बयान नहीं मिला जो वायरल ग्राफिक में दिए गए बयान से मेल खाता हो.

नवभारत टाइम्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा कोई बयान मिला.

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

  • नवभारत टाइम्स के ग्राफिक को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि वायरल ग्राफिक में इस्तेमाल किया गया फॉन्ट, नवभारत टाइम्स के किसी भी ग्राफिक के फॉन्ट से मेल नहीं खा रहा था.

  • नवभारत टाइम्स ने अपनी इस रिपोर्ट में पीएम मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर दी गई पूरी स्पीच पर रिपोर्ट की थी. इस रिपोर्ट को देखने पर हमें पीएम मोदी का वह बयान कहीं भी नहीं मिला जो वायरल ग्राफिक में दिखाया गया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: पीएम मोदी का आजादी वाले दिन अपने गांव में लड्डू बांटने का वायरल बयान वाला ग्राफिक फर्जी है, उन्होंने ऐसा बयान नहीं दिया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT