Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फिलीपींस की बाढ़ का पुराना वीडियो नेपाल का बताकर वायरल

फिलीपींस की बाढ़ का पुराना वीडियो नेपाल का बताकर वायरल

वायरल वीडियो पुराना है और इसका नेपाल में आई बाढ़ से कोई संबंध नहीं है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>फिलीपींस की बाढ़ में फंसी छात्रों का पुराना वीडियो नेपाल की बताकर वायरल</p></div>
i

फिलीपींस की बाढ़ में फंसी छात्रों का पुराना वीडियो नेपाल की बताकर वायरल

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दो महिलाओं को तेज बहाव वाली नदी में फंसा हुआ और फिर उसके बाद बहते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि इस वीडियो में नेपाल में एक मां और बेटी बाढ़ के पानी में बहती हुई दिख रही हैं और आस पास खड़े लोग इनकी मदद करने की जगह वीडियो बना रहे हैं.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो पुराना है और इसका नेपाल में आई बाढ़ से कोई संबंध नहीं है

  • यह वीडियो असल में फिलीपींस की है जिसमें दो बहनें दिखाई गई है, जो भारी बारिश के कारण कंसालाकान नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच में फंस गई थीं. आखिरकार स्थानीय लोगों ने उन बहनों को बचा लिया था.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो 08 सितंबर 2025 को पोस्ट की गई कई फेसबुक पोस्ट्स (यहां, यहां और यहां ) में मिलीं जहां इस वीडियो के बारे में लिखा था कि, "स्कूल से घर लौटते समय, नेग्रोस ओरिएंटल के गुइहुलंगन शहर (फिलिपींस) के बरंगाय बालोगो में एक नदी पार करते हुए दो छात्राएं (जो बहनें बताई जा रही हैं) अचानक आई बाढ़ में फंस गईं."

  • नेपाल में हालिया बाढ़ 26 अगस्त 2026 को आई है जबकि यह वीडियो 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है, जिससे यह साफ होता है कि इस वीडियो का नेपाल में आई हालिया बाढ़ से कोई संबंध नहीं है.

यह वीडियो 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

  • हमने इस वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें फिलिपींस की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो के बारे में जानकारी दी गई थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "नेग्रोस ओरिएंटल के गुइहुलंगन शहर के बरंगाय बालोगो में एक नदी पार करते समय दो बहने उफनते बाढ़ के पानी में फंस गए और लगभग डूब ही गए थे." इसमें आगे लिखा था कि, "यह बच्चे किसी तरह पेड़ की जड़ों से चिपके रहे, इसके बाद स्थानीय लोगों ने तेज बहाव वाले पानी से उन्हें बचाने के लिए तुरंत मदद की."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Star FM Cotabato)

इसके सिवा हमारी सर्च में हमें फिलिपींस की कुछ अन्य न्यूज रिपोर्ट में भी इस वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली जिनमें इस वीडियो को फिलिपींस के गुइहुलंगन शहर का बताया गया था.

इनमें से एक रिपोर्ट में बताया गया था कि, "सोमवार (8 सितंबर) को फिलीपींस के नेग्रोस ओरिएंटल के गुइहुलंगन में स्कूल से घर लौटते समय नदी पार करते हुए दो छात्राएं अचानक आई बाढ़ में बह गईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां (जो आपस में बहनें हैं) उफनती नदी के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को पकड़े हुए दिख रही हैं, जिसके बाद वे गिर गईं और तेज बहाव में बह गईं.

  • इसमें आगे लिखा था कि, "GMA न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छी बात यह रही कि वे नदी में आगे जाकर एक पेड़ की जड़ को पकड़ने में कामयाब रहे और फिर स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/MSNEWS)

निष्कर्ष: बाढ़ में फंसी फिलिपींस की छात्रों के पुराने वीडियो को हालिया नेपाल की बाढ़ से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT