Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019PM Modi के हैदराबाद दौरे पर पाकिस्तानी झंडे दिखाने का दावा भ्रामक है

PM Modi के हैदराबाद दौरे पर पाकिस्तानी झंडे दिखाने का दावा भ्रामक है

वायरल वीडियो में नजर आ रहा झंडा पाकिस्तानी नहीं बल्कि इस्लामिक झंडा है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>PM Modi के हैदराबाद दौरे पर पाकिस्तानी झंडे दिखाने का दावा भ्रामक है</p></div>
i

PM Modi के हैदराबाद दौरे पर पाकिस्तानी झंडे दिखाने का दावा भ्रामक है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक युवक को बीच सड़क पर हरे रंग का झंडा फहराते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के हैदराबाद दौरे के दौरान मुसलमानों ने सड़कें ब्लॉक कर, पाकिस्तानी झंडे फहराए और हंगामा किया.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • हैदराबाद में पीएम मोदी के दौरे पर मुसलमानों ने ना तो सड़क पर हंगामा किया और ना ही पाकिस्तानी झंडे लहराने की कोई खबर है.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रहा झंडा पाकिस्तानी नहीं बल्कि इस्लामिक झंडा है जिसे अक्सर बारावफात के मौके पर लहराया जाता है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इस घटना से सम्बंधित कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर गूगल सर्च किया लेकिन हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें ऐसी किसी घटना की पुष्टि की गई हो.

  • अगर ऐसी कोई घटना हुई होती, तो मीडिया में जरूर इसकी रिपोर्ट की गई होती.

  • आगे इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि कुछ युवक और बच्चे हरे झंडे को पकड़े हुए बाइक चला रहे हैं. वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह पाकिस्तानी झंडा नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में एक सफेद पट्टी के साथ आधा चांद और एक तारा होता है, जबकि वायरल वीडियो में नजर आ रहे झंडों में सिर्फ आधा चांद और एक तारा दिखाई देता है.

दोनों तरह के झंडो में फर्क यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

  • इस्लाम के जानकारों ने हमें बताया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा झंडा इस्लामी झंडा कहलाता है जिसे अक्सर बारावफात (मुहम्मद साहब के जन्मदिन) के मौके पर जुलुस में निकाला जाता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

लोकेशन की पहचान: वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें इस वीडियो का बेहतर वर्जन Tathvam-asi नाम के X अकाउंट पर 11 मई 2026 की इस पोस्ट में मिला.

  • इस पोस्ट के कैप्शन में इसे हैदराबाद में हुई पीएम मोदी के विरोध की घटना का बताया गया था लेकिन इन झंडो को पाकिस्तानी नहीं बल्कि इस्लामी झंडा बताया गया था.

  • वायरल वीडियो के बेकग्रौंड में Hotel Charminar लिखा नजर आ रहा था

Google Maps पर इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमने पाया कि वीडियो में नजर आ रही लोकेशन हैदराबाद के सालार जंग रोड की है और वायरल वीडियो में नजर आ रहा होटल चारमीनार वहां मौजूद है.

दोनों लोकेशन में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें पीएम मोदी के हैदराबाद में इस तरह से किसी भी विरोध का सामना करने की पुष्टि की गई हो.

  • आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को हैदराबाद का दौरा किया था. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के दौरे में यह रुट ही नहीं था जो वायरल वीडियो में दिखाया गया है.

  • हालांकि हम स्पष्ट रूप से यह पुष्टि नहीं कर पाए कि वायरल वीडियो कब का है लेकिन यह साफ है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे झंडे पाकिस्तानी झंडे नहीं हैं बल्कि इस्लामी झंडे हैं.

निष्कर्ष: हैदराबाद में पीएम मोदी के दौरे के दौरान पाकिस्तानी झंडा दिखाने का दावा भ्रामक और झूठा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT