
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पुलिस लोगों पर लाठीचार्ज करती दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का है, जो तरुण गौतम की मौत के बाद हुआ.
क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो का उत्तमनगर की घटना से कोई संबंध नहीं है. यह पुराना वीडियो राजस्थान के बारां का है.
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? :
वीडियो के स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर यही वीडियो हमें एक रिपोर्ट में मिला.
न्यूज प्लेटफॉर्म PUBLIC की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 फरवरी को राजस्थान के बारां में पुलिस ने गौ-रक्षकों पर लाठीचार्ज किया था.
वीडियो का स्क्रीनशॉट
सोर्स : TV10
कीवर्ड सर्च में पत्रिका की एक और रिपोर्ट मिली, जिसमें बताया गया कि 9 फरवरी को अलग-अलग संगठनों के लोग प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर पुलिस ने बल प्रयोग किया.
सोशल मीडिया पर फरवरी महीने के कई पोस्ट भी हमें मिले, जिनमें इसी घटना का जिक्र है.
गूगल मैप्स पर प्रताप चौक की लोकेशन भी मिली, जहां वीडियो में दिख रहा पुलिस बूथ नजर आता है.
गूगल मैप पर मिली लोकेशन
सोर्स : स्क्रीनशॉट/Google Maps
निष्कर्ष : राजस्थान के पुराने वीडियो को दिल्ली के उत्तम नगर का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)