Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019इजरायल के तेल अवीव में ईरान के हमले का बताकर वायरल है पुराना वीडियो

इजरायल के तेल अवीव में ईरान के हमले का बताकर वायरल है पुराना वीडियो

वीडियो जनवरी 2026 से इंटरनेट पर है, हालिया युद्ध से इसका कोई संबंध नहीं है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>तेल अवीव में हुए हमले का बताया जा रहा है वीडियो</p></div>
i

तेल अवीव में हुए हमले का बताया जा रहा है वीडियो

फोटो : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें भीषण आग के बीच से लोग भागते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हाल का है और इसमें देखा जा सकता है कि कैसे इजरायल के तेल अवीव में ईरान की मिसाइलों ने हमला किया. दावा है कि ये हमला एक ऐसे भव्य समारोह में हुआ, जिसमें इजरायली सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखें.

क्या ये सच है ? : फरवरी 2026 के आखिर में शुरू हुए ईरान और इजरायल युद्ध से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है. ये वीडियो जनवरी से इंटरनेट पर है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को की-फ्रेम में बांटकर गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें 17 जनवरी 2026 का एक पोस्ट मिला. इस पोस्ट में वायरल वीडियो का बेहतर क्लियर वर्जन था.

कैप्शन था - 'बंद जगहों के अंदर पटाखे या आग वाले इफेक्ट्स का इस्तेमाल बार-बार जानलेवा साबित हुआ है. शायद अब समय आ गया है कि लोग इस प्रथा को पूरी तरह छोड़ दे.'

पोस्ट में वीडियो के क्रेडिट के आगे - UNKNOWN लिखा है. यानी स्पष्ट नहीं है कि ये किस जगह का है और वीडियो किसने बनाया. जाहिर है ये वीडियो लोगों को जागरुक करने के लिए शेयर किया गया था.

एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट भी हमें मिला, जिसमें वीडियो शेयर कर बताया गया है कि ये इटली की 28 दिसंबर की घटना है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कई अन्य न्यूज रिपोर्ट भी हमें मिलीं, जिससे पुष्टि होती है कि इटली के अरियानो इरपीनो में एक शादी समारोह के दौरान केक काटते समय बंद हॉल में आतिशबाजी जैसे इफेक्ट्स चलाए गए, जिससे सजावट में आग लग गई/ आग और धुआं तेजी से फैल गया, वहां करीब 200 लोग मौजूद थे. इस हादसे में दूल्हा समेत कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए, लेकिन बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया.

पर इनमें से किसी भी रिपोर्ट में हमें वो विजुअल नहीं मिले, जो वायरल वीडियो से मेल खाते हों, तो जाहिर है ये पुष्टि नहीं हो सकि के ये वीडियो इटली में हुई आगजनी की घटना का है या नहीं.

निष्कर्ष : हम ये पुष्टि नहीं कर सके कि वीडियो असल में किस जगह का है. पर ये साफ है कि चूंकि वीडियो जनवरी 2026 से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है, तो इसका हाल में चल रहे ईरान और अमेरिका - इजरायल युद्ध से कोई संबंध नहीं है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT