Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019नेपाल में आई हालिया बाढ़ का बताकर वायरल है अरुणाचल प्रदेश का पुराना वीडियो

नेपाल में आई हालिया बाढ़ का बताकर वायरल है अरुणाचल प्रदेश का पुराना वीडियो

नेपाल में हुई घटना के 2 महीने पहले से ही ये वीडियो इंटरनेट पर है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>नेपाल बाढ़ का बताकर वायरल है ये वीडियो</p></div>
i

नेपाल बाढ़ का बताकर वायरल है ये वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by The quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें भारी बाढ़ के बीच घर बहते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो नेपाल में आई हालिया बाढ़ का है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो नेपाल में आई बाढ़ का नहीं, 2 महीने पहले अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ का है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें फेसबुक पेज Guwahati times का 25 जून 2026 का एक पोस्ट मिला. ये पोस्ट अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आई बाढ़ से जुड़ा था. पोस्ट में शेयर किए गए विजुअल वायरल वीडियो से मेल खा रहे थे.

The Guwahati Timesका पोस्ट

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

गूगल लेंस पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च करने पर हमें न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का पोस्ट किया हुआ वीडियो मिला, जो पूरी तरह वायरल वीडियो से मेल खाता है. पोस्ट में बताया गया है कि ये वीडियो अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर का है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अरुणाचल में आई बाढ़ के वक्त ये वीडियो शेयर किया था.

निष्कर्ष : 2 महीने पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर नेपाल में आई हालिया बाढ़ का बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT