Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पुलवामा का बदला नहीं, ये तालिबान आतंकियों की पुरानी तस्वीर है

पुलवामा का बदला नहीं, ये तालिबान आतंकियों की पुरानी तस्वीर है

एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिससे ये दावा किया जा रहा है कि पुलवामा हमले का बदला ले लिया गया है  

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि पुलवामा हमले का बदला ले लिया गया है
i
एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि पुलवामा हमले का बदला ले लिया गया है
(फोटो: The Quint)
✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कई सारी लाशें हैं. इस तस्वीर को काफी ज्यादा वायरल किया जा रहा है. इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि पुलवामा हमले का बदला ले लिया गया है.

बता दें, नीचे दी गई तस्वीर काफी डिस्टर्ब करने वाली है, हिंसक है और हम पाठकों को पहले ही चेतावनी दे रहे हैं.

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जारी तनाव के बीच ये तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत शेयर हुई है. खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर पर 12 हजार लाइक्स थे और 4000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका था.

खबर सही या गलत?

ये खबर गलत है. असल में ये तस्वीर गेटी इमेजिस की है जिसे 19 दिसंबर 2014 को खींचा गया था. इस ऑरिजनल फोटो के साथ यहां लिखा हुआ था कि ये ''तालिबान के आतंकी'' हैं. ये तस्वीर तब की है जब पाकिस्तान की मिलिट्री ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के हांगू में ऑपरेशन कर आतंकियों को मार गिराया था.

आगे लिखा हुआ है कि पाकिस्कान में साल 2008 के बाद 2 आतंकियों को फांसी पर लटकाया भी जा चुका है. ये तस्वीर पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए हमले के ठीक बाद की है जिसमें 149 जानें गई थी. इस पूरे मामले का अंत पाकिस्तानी सरकार ने आरोपियों को सजा-ए-मौत सुनाकर किया था.

(फोटो: बासित शाह/एएफपी/गेटी)

2014 के एक ट्विटर पोस्ट में भी यही तस्वीर शेयर की गई है.

पुलवामा का बदला

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के कई लोग मांग कर रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान से बदला लेना चाहिए. सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने वाला आतंकी संगठन पाकिस्तान में है और पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन देता है. ऐसा लोगों का दावा है.

खैर.. इस जंग और बदला लेने के पागलपन में और तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज वायरल हो रही है. क्विंट ने बीते कुछ दिनों में कई ऐसी फेक न्यूज की पड़ताल की है जो पुलवामा हमले से जुड़ी हैं.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT