Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019'हिंदू शादी में DJ बंद कराने' के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच

'हिंदू शादी में DJ बंद कराने' के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच

वायरल वीडियो में नजर आ रहे दोनों पक्ष मुस्लिम है इस घटना में किसी भी तरह का साम्प्रदायिक एंगल नहीं है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>हिंदू नहीं मुस्लिम शादी में डीजे बंद करवाने का है यह वायरल वीडियो</p></div>
i

हिंदू नहीं मुस्लिम शादी में डीजे बंद करवाने का है यह वायरल वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग शादी में चल रहे डीजे को बंद कराने पहुंच जाते हैं.

दावा: इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "खुले आम हिंदुओं की शादी में DJ बंद करवा दिया गया."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो में डीजे और म्यूजिक बंद करने की अपील हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम परिवार से की गई है.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रहे दोनों पक्ष मुस्लिम हैं इस घटना में किसी भी तरह का साम्प्रदायिक एंगल नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमें यही वीडियो tabligi_shan नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिला.

  • इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि वायरल वीडियो में डीजे और म्यूजिक बंद कराने पंहुचा युवक पूछता है, "और सलमान भाई खैरियत है, क्या करा रहे हो यह ?"

  • इसके बाद वह उन परिवार के लोगों से डीजे और म्यूजिक बंद करने और इस्लामिक मान्यता के मुताबिक शादी करने की अपील करता हैं.

वायरल वीडियो में "और सलमान भाई खैरियत है" वाला हिस्सा कांट दिया गया है जिससे यह पहचान ना हो सके की वायरल वीडियो में नजर आ रहे सभी लोग एक ही धर्म के हैं और यहीं से यह दावा भ्रामक हो जाता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमें tabligi_shan के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अन्य पोस्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोगों ने इन वायरल दावों का खंडन किया है.

  • वीडियो में कहा जा रहा है कि, "कुछ लोगों नफरत फैलाने के मकसद से वीडियो को साम्प्रदायिक दावों के साथ शेयर कर रहे हैं. हम मुसलमानों की शादी में डीजे और म्यूजिक ना चलाने के लिए काम करते हैं, हम अपने लोगों को इस्लाम के रास्ते पर लाने की कोशिश करते हैं."

  • आगे ये भी बताया जाता है कि जिस शादी में डीजे बंद करवाने पहुंचे थे वहां दूल्हे का नाम मोहम्मद शाहनवाज था और उसके पिता का नाम है छोटे खां."

हमें इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई अन्य वीडियो (यहां, यहां और यहां ) भी मिले जहां मुस्लिम शादियों में डीजे और म्यूजिक ना बजाने की अपील की गई थी.

निष्कर्ष: कुछ लोगों के शादी में डीजे बंद करने की अपील के वीडियो को भ्रामक सांप्रदायिक दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT