Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मणिपुर में हुए प्रदर्शन का वीडियो बंगाल के TMC कार्यकर्ताओं का बताकर वायरल

मणिपुर में हुए प्रदर्शन का वीडियो बंगाल के TMC कार्यकर्ताओं का बताकर वायरल

यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है और इसका TMC के लोगों से कोई संबंध नहीं है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>मणिपुर में हुए प्रदर्शन का वीडियो बंगाल के TMC कार्यकर्ताओं का बताकर वायरल</p></div>
i

मणिपुर में हुए प्रदर्शन का वीडियो बंगाल के TMC कार्यकर्ताओं का बताकर वायरल

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें महिलाओं की भारी भीड़ को पुलिस तितर-बितर करते हुए दिख रही है.

दावा: इस पोस्ट को बंगाल में होने वाले चुनावों से जोड़कर TMC के लोगों पर पुलिस का क्शन बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक) 

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है और इसका TMC के लोगों से कोई संबंध नहीं है.

  • वायरल वीडियो मणिपुर के इंफाल का है जहां जनगणना से पहले NRC करवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे और इसमें कुछ लोग घायल हुए थे.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें Impact TV Manipur नाम के यूट्यूब चैनल पर इस घटना का पूरा वीडियो मिला जिसमें वायरल वीडियो भी शामिल था.

  • इस चैनल पर यह वीडियो 11 मार्च 2026 को अपलोड किया गया था और इसके टाइटल में लिखा था, "IMA मार्केट में जनगणना विरोधी प्रदर्शनकारियों से सुरक्षा बलों की झड़प में 14 घायल."

दोनों वीडियो में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

  • यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें Indian Express NE की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.

  • इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "11 मार्च 2026 को इम्फाल में जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू करने की मांग को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन हिंसक हो जाने से कम से कम छह लोग घायल हो गए."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Indian Express NE)

हमने गूगल मैप्स पर IMA मार्किट की लोकेशन चेक की और यह पाया कि वायरल वीडियो में दिखाई गई लोकेशन मणिपुर की इस लोकेशन से मेल खा रही थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: मणिपुर में हुए विरोध प्रदर्शन के वीडियो को पश्चिम बंगाल के TMC कार्यकर्ताओं का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT