Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘लव जिहाद’ के झूठे दावे के साथ लड़की के शव की फोटो की जा रही वायरल

‘लव जिहाद’ के झूठे दावे के साथ लड़की के शव की फोटो की जा रही वायरल

लड़की को उसके पिता ने “एक अलग धर्म के लड़के के साथ घर से चले जाने” की वजह से मार डाला था.

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
i
null
null
✕

advertisement

सोशल मीडिया पर पिंक कपड़े में एक महिला का शव और शादी के कार्ड की फोटो ‘लव जिहाद’ के दावे से वायरल की जा रही है. ट्विटर पर दावे किए जा रहे हैं कि एक हिंदू लड़की ने एक मुस्लिम लड़के से शादी की और फिर लड़की की हत्या कर दी गयी.

हालांकि हमने जो पाया है वो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे दावे से बिल्कुल अलग है. लड़की के शव की जो तस्वीर शेयर की जा रही है, वो साल 2018 की है. जिसमें लड़की के पिता और भाई ने दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार करने की वजह से उसकी हत्या कर दी थी.

दरअसल, 11 सितंबर 2019 को ट्विटर यूजर @Aapki_Lekhika ने एक फोटो शेयर की थी. साथ में शादी का कार्ड भी था. इन तस्वीरों के साथ “लव जिहाद का आखिरी पड़ाव... “मौत” लिखा गया था. हालांकि इसे डिलीट तो कर दिया गया, लेकिन तब तक हजारों लोगों ने इसे शेयर कर लिया था.

क्या है दावा?

सोशल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पीड़ित का नाम प्रेरणा व्यास है. जो जोधपुर की रहने वाली है, जिसने एक मुस्लिम समीर खान से शादी की है. पोस्ट में लिखा जा रहा है कि समीर से शादी करने के बाद प्रेरणा की हत्या कर दी गई और ये हत्या लव जिहाद की वजह से हुई है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

क्या है सच्चाई?

जब क्विंट ने इन फोटो को रिवर्स इमेज सर्च किया तो 12 सितंबर 2018 के डीएनए पर प्रकाशित एक स्टोरी मिली. रिपोर्ट में लिखा गया है कि लड़की को उसके पिता ने "एक अलग धर्म के लड़के के साथ घर से चले जाने" की वजह से मार डाला था.

DNA की स्टोरी में वही फोटो है, जो अब 'लव जिहाद' नाम से वायरल हो रही है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जिस लड़की की हत्या की गई है उसका नाम जहाना खातून है. वह करण सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ प्यार में थी. लड़की के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया और उसे मार डाला. इस रिपोर्ट को दूसरे न्यूज चैनल जैसे News18, Zee News और NDTV ने भी चलाया था.

वहीं इसके अलावा, एक शादी के कार्ड की जो दूसरी फोटो शेयर की जा रही है, उसमें शादी की तारीख 22 अक्टूबर 2019 लिखा है. मतलब लड़की की हत्या और शादी के कार्ड का कहीं से कोई संबंध नहीं है. क्योंकि लड़की की हत्या 2018 में हुई है और शादी के कार्ड पर 2019 की तारीख है.

कुल मिलाकर‘लव जिहाद’ के दावे के साथ शेयर की जा रही फोटो के पीछे की कहानी गलत है.

ये भी पढ़ें- पुलिस पर हमले का पुराना वीडियो, अब दिया जा रहा मजहबी रंग

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT