
advertisement
लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के बीच सोशल मीडिया पर मेरठ-हापुड़ से बीजेपी के प्रत्याशी अरुण गोविल (Arun Govil) का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में अरुण गोविल के आसपास दिख रहे बाकी लोग प्लेट में कुछ खाते दिख रहे हैं. अरुण गोविल के सामने भी प्लेट रखी है और वो आसपास के लोगों से बातचीत कर रहे हैं.
दावा : वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अरुण गोविल एक वाल्मीकि समाज से आने वाले कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे. लेकिन, चूंकि ये एक दलित का घर था इसलिए उन्होंने कुछ नहीं खाया.
क्या ये सच है ? : ये दावा भ्रामक है. अरुण गोविल का अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ वायरल है. पूरा वीडियो देखने पर अरुण गोविल उसी जगह पर खाते दिख रहे हैं.
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमें 13 अप्रैल की ऐसी कई रिपोर्ट मिलीं, जिनसे पुष्टि होती है कि मेरठ - हापुड़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल जनसंपर्क के दौरान वाल्मीकि बस्ती में गए थे. News 18 UP Uttarakhand की एक वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसमें अरुण गोविल उसी घर में दिख रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल है. .
सबसे पहले हमने News 18 के विजुअल और वायरल वीडियो के फ्रेम को मिलाकर, ये पुष्टि की कि वीडियो एक ही जगह के हैं या नहीं. दोनों वीडियो में अरुण गोविल के कपड़े, उनके आसपास बैठे लोग और पीछे का बैकग्राउंड एक ही जैसा है. साफ है कि वीडियो एक ही जगह के हैं.
वायरल वीडियो और News 18 UP Uttarakhand के वीडियो की तुलना
सोर्स : स्क्रीनशॉट/Twitter/News 18 UP Uttarakhand/ Altered by Quint Hindi
न्यूज 18 UP Uttarakhand के इस पूरे वीडियो में अरुण गोविल कुछ खाते हुए भी दिख रहे हैं.
पूरे वीडियो में अरुण गोविल को कुछ खाते हुए देखा जा सकता है
सोर्स : स्क्रीनशॉट/News 18 UP Uttarakhand
अरुण गोविल ने भी 13 अप्रैल 2024 को इस घर का वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में अरुण गोविल को खाते हुए देखा जा सकता है.
निष्कर्ष : मतलब साफ है, ये दावा सच नहीं है कि अरुण गोविल जनसंपर्क के दौरान दलित कार्यकर्ता के घर गए तो उन्होंने कुछ नहीं खाया.
(अगर आपक पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)