Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019केतन अग्रवाल मर्डर केस से सम्बंधित नहीं है लोहागढ़ किले का यह वीडियो

केतन अग्रवाल मर्डर केस से सम्बंधित नहीं है लोहागढ़ किले का यह वीडियो

यह वीडियो केतन अग्रवाल मर्डर केस से संबंधित नहीं है और 2023 का है.

Anika K
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>केतन अग्रवाल मर्डर केस से सम्बंधित नहीं है लोहागढ़ किले का यह वीडियो</p></div>
i

केतन अग्रवाल मर्डर केस से सम्बंधित नहीं है लोहागढ़ किले का यह वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि केतन अग्रवाल मर्डर केस के बाद लोग महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले की ओर भाग रहे हैं.

  • पुणे के एक रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को किले से नीचे धकेलने के आरोप में सिया गोयल और उनके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी का नाम आने के बाद, लोहागढ़ किले के 'विंचू कडा' हिस्से को अब 'सिया पॉइंट' कहा जाने लगा है.

इस दावे का अर्काइव यहां देखा जा सकता है.

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

(इसी तरह के दावों के अन्य अर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह सच है?: नहीं, यह वीडियो पुराना है और इसमें मॉनसून के मौसम में लोहगढ़ किले पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है.

हमें कैसे पता चला?: हमने Google Lens का इस्तेमाल करके इस वीडियो पर रिवर्स इमेज सर्च किया जिसमें हमें 2023 की ऐसी कई खबरें मिलीं जिनमें यही विज़ुअल्स दिखाए गए थे.

  • ABP माझा की 4 जुलाई 2023 को छपी इस खबर में भी यही विज़ुअल्स दिखाए गए थे.

  • खबर के मुताबिक मॉनसून शुरू होने के कारण लोग वीकेंड पर लोहगढ़ किले में बड़ी संख्या में पहुंचे.

  • 2 जुलाई को किले में भारी भीड़ के कारण, कई लोग चार घंटे तक मुख्य गेट पर फंसे रहे.

एबीपी माझा की रिपोर्ट.

(सोर्स: एबीपी माझा/स्क्रीनशॉट)

  • पुणेकर न्यूज ने भी इस घटना पर रिपोर्ट की थी और इसमें बताया कि भारी बारिश के बीच हजारो लोग लोहागढ़ किले में फंस गए थे.

पुणेकर न्यूज की रिपोर्ट.

(सोर्स: पुणेकर न्यूज़/स्क्रीनशॉट)

निष्कर्ष: यह वीडियो पुराना है और इसमें मॉनसून के मौसम में लोहगढ़ किले पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है.

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT