केरल में IUML की जीत पर नहीं फहराए गए पाकिस्तानी झंडे

IUML के झंडों को पाकिस्तानी झंडे बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा किया जा रहा है

Anika K
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दावा है कि केरल में IUML की जीत पर पाकिस्तानी झंडे लहराए गए</p></div>
i

दावा है कि केरल में IUML की जीत पर पाकिस्तानी झंडे लहराए गए

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

advertisement

केरल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर हो रहा है कि लोग यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की जीत का जश्न पाकिस्तानी झंडे लहराकर मना रहे है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें

क्या दावा सच है ? : नहीं, वीडियो में दिख रहे झंडे पाकिस्तान के नहीं, बल्कि विधानसभा चुनावों में जीत के बाद लहराए जा रहे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) गठबंधन की सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के झंडे हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? : वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चला कि वायरल दावे में दिख रहे झंडे में वह सफेद पट्टी नहीं है, जो पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज में होती है. इससे साफ हो गया कि वीडियो में पाकिस्तान का झंडा नहीं है.

वायरल वीडियो मे ंदिख रहे झंडे और पाकिस्तान के झंडे में फर्क

वायरल वीडियो में दिख रहे झंडे की फोटो को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें पता चला कि यह इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) पार्टी के झंडे से मेल खाता है.

वीडियो में मलप्पुरम विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और IUML नेता पीके कुनहालीकुट्टी भी दिखाई दे रहे हैं.

कुनहालीकुट्टी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज को देखने पर हमें उनकी जीत के जश्न का वीडियो मिला, जिसमें वायरल वीडियो जैसी ही लोकेशन और माहौल वाले दृश्य दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में पी. के. कुनहालीकुट्टी अपनी जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

IUML के झंडों को लेकर इससे पहले भी ऐसे भ्रामक दावे वायरल हो चुके हैं, क्विंट की फैक्ट चेकिंग टीम WebQoof ऐसे दावों की पहले भी पड़ताल कर चुकी है.

निष्कर्ष: वीडियो में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद IUML के झंडे लहराते हुए दिख रहे हैं. पाकिस्तान से झंडों से जुड़ा दावा भ्रामक है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT