Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कर्नाटक का वीडियो दिल्ली के उत्तमनगर में ईद पर मनी होली का बताकर वायरल

कर्नाटक का वीडियो दिल्ली के उत्तमनगर में ईद पर मनी होली का बताकर वायरल

दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण सोनी की मौत के बाद बजरंग दल के ईद पर होली मनाने का है वीडियो

अभिषेक आनंद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दावा है कि यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के दिन होली मनाने का है.</p></div>
i

दावा है कि यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के दिन होली मनाने का है.

फोटो : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ भगवा झंडे लहरा रही है और तेज संगीत पर नाच रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के दिन होली मनाने का है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स  : स्क्रीनशॉट/X

यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

सच क्या है ? : यह वीडियो सितंबर 2024 का है और इसका दिल्ली या उत्तम नगर से कोई संबंध नहीं है. वायरल दावा गलत है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : जब हमने वायरल वीडियो के कुछ हिस्सों को गूगल लेंस से सर्च किया, तो वही वीडियो एक Instagram अकाउंट 'dj_sonu_gulbarga' पर मिला.

  • यह वीडियो 23 सितंबर 2024 को पोस्ट किया गया था.

  • इसके कैप्शन में एक और यूजर 'amar_sound_raichur' का जिक्र था, जिससे संकेत मिला कि यह वीडियो कर्नाटक के रायचूर का हो सकता है. कैप्शन में दिए गए हैशटैग में गणेश चतुर्थी शामिल था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

लोकेशन की पुष्टि कैसे हुई ? : वीडियो में एक मस्जिद के सामने लगे बोर्ड पर "Osmaniya Masjid" लिखा दिखाई दिया.

  • इसके बाद हमने Google Maps पर रायचूर के साथ इस मस्जिद को सर्च किया.

  • Street View में वही मस्जिद और आसपास का इलाका वीडियो से मेल खाता दिखा.

इससे साफ हो गया कि वीडियो कर्नाटक के रायचूर का है.

निष्कर्ष : कर्नाटक के वीडियो को दिल्ली के उत्तम नगर का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT