Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फायरिंग करती पुलिस का ये वीडियो CJP प्रदर्शन का नहीं, पाकिस्तान का है

फायरिंग करती पुलिस का ये वीडियो CJP प्रदर्शन का नहीं, पाकिस्तान का है

दावा है कि वीडियो CJP के प्रदर्शन में पुलिस की तरफ से की गई ओपन फायरिंग का है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दिल्ली के जंतर-मंतर का बताया जा रहा है ये वीडियो</p></div>
i

दिल्ली के जंतर-मंतर का बताया जा रहा है ये वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम/Altered by The Quint

advertisement

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें पुलिस फायरिंग करती दिख रही है. साथ ही वीडियो में पुलिस एक शख्स को बेरहमी से लाठियों से पीटती भी दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम/Altered by The Quint

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि पाकिस्तान के कराची का है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें Samar Abbas Journalist नाम के यूट्यूब चैनल पर यही वीडियो मिला. इस वीडियो को 3 मार्च 2026 को अपलोड किया गया था. यहां से ये स्पष्ट हो गया कि वीडियो CJP के प्रदर्शन का नहीं, क्योंकि ये प्रदर्शन जून 2026 में शुरू हुआ था.

मार्च को अपलोड किया गया वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/यूट्यूब

यूट्यूब वीडियो के कैप्शन में वीडियो को कराची का बताया गया था. हमने अब वीडियो की पड़ताल करनी शुरू की. वीडियो में दिख रहे साइन बोर्ड में कराची पोर्ट लिखा देखा जा सकता है.

कराची का है वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/यूट्यूब/Altered by The Quint

हमने मार्च 2026 में कराची में हुए प्रदर्शन से जुड़ी रिपोर्ट्स सर्च कीं. tbsnews.net की एक रिपोर्ट हमें मिली, जिसमें बताया गया था कि ये प्रदर्शन ईरान के समर्थन में हुए थे. इस दौरान 25 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी.

tbsnews.net की रिपोर्ट

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट के विजुअल्स को यूट्यूब वीडियो से मिलाने पर साफ हो रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो कराची के इसी प्रदर्शन का है.

विजुअल्स की तुलना

सोर्स : स्क्रीनशॉट/यूट्यूब/tbsnews.net/altered by The Quint

निष्कर्ष : कराची के मार्च 2026 के वीडियो को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT