Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जामिया यूनिवर्सिटी ने नहीं जारी की लड़का - लड़की के साथ दिखने पर ये चेतावनी

जामिया यूनिवर्सिटी ने नहीं जारी की लड़का - लड़की के साथ दिखने पर ये चेतावनी

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये नोटिस जामिया ने रमजान के महीने को लेकर जारी किया है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दावा है कि नोटिफिकेशन जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तरफ से रमजान के महीने को लेकर जारी हुआ है</p></div>
i

दावा है कि नोटिफिकेशन जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तरफ से रमजान के महीने को लेकर जारी हुआ है

फोटो : Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बताया जा रहा एक सर्कुलर वायरल है. इस सर्कुलर में लिखा है कि रमजान के महीने में कोई लड़का और लड़की साथ दिखते हैं तो यूनिवर्सिटी उनका निकाह करा देगी.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

सच क्या है ? : वायरल नोटिफिकेशन फेक है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने ये पुष्टि की है कि रमजान के महीने को लेकर ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट पर हमने हाल में जारी किए सर्कुलर देखे. ऐसा कोई नोटिस हमें नहीं मिला, जिसमें ऐसी बात कही गई हो, जैसा सोशल मीडिया पर दावा है.

वेबसाइट पर एक स्पष्टीकरण जरूर है, जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा कथित नोटिस असली नहीं है.

यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी किया गया स्पष्टीकरण

सोर्स : स्क्रीनशॉट/JMI

हमने यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ प्रोफेसर से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है.

निष्कर्ष : रमजान के महीने में लड़का-लड़की के साथ दिखने को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है, जैसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT