Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दुबई की इमारत में लगी आग का पुराना वीडियो इजरायल का बताकर वायरल

दुबई की इमारत में लगी आग का पुराना वीडियो इजरायल का बताकर वायरल

यह वीडियो जून 2025 का है और इसमें दुबई की एक गगनचुंबी इमारत को भीषण आग की लपटों में घिरे हुए देखा जा सकता है.

ऐश्वर्या वर्मा
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>दुबई की इमारत में लगी आग का पुराना वीडियो इजरायल का बताकर वायरल</p></div>
i

दुबई की इमारत में लगी आग का पुराना वीडियो इजरायल का बताकर वायरल

(Altered By The Quint )

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक इमारत से धुआं निकलता दिख रहा है.

  • इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इजरायल पर हुए हालिया ईरानी मिसाइल के हमले का है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह सच है?: नहीं, यह दावा गलत है, क्योंकि यह वीडियो पुराना है और यह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने वायरल वीडियो पर 'रिवर्स इमेज सर्च' ऑप्शन का इस्तेमाल किया, जिससे हमें 14 जून 2025 का एक 'X' पोस्ट मिला. इस पोस्ट में उसी तरह की एक क्लिप का छोटा वर्जन शेयर किया गया था.

  • इस पोस्ट के कैप्शन में बताया गया था कि इसमें दुबई की एक गगनचुंबी इमारत (skyscraper) को भीषण आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाया गया है.

हमारी सर्च में हमें NDTV की यह रिपोर्ट भी मिली, जिसमें बताया गया था कि 'मरीना पिनेकल' (जिसे 'टाइगर टॉवर' के नाम से भी जाना जाता है) नामक 67 मंजिला इमारत में आग लग गई थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, दुबई सिविल डिफेंस को आग पूरी तरह बुझाने में 06 घंटे लग गए. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था.

  • 'Dubai Marina Pinnacle fire' कीवर्ड सर्च करने पर हमें कई ऐसी न्यूज रिपोर्ट मिलीं, जिनमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य दिखाई दे रहे थे.

  • 'The Financial Express' की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी निवासियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था; इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई.

निष्कर्ष: दुबई में एक गगनचुंबी इमारत में लगी आग का एक पुराना वीडियो, इस भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह इजरायल का है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT