Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुहम्मद दीपक के नाम पर वायरल हामिद अंसारी का यह बयान फर्जी है

मुहम्मद दीपक के नाम पर वायरल हामिद अंसारी का यह बयान फर्जी है

वायरल ग्राफिक असली नहीं एडिटेड है पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>मुहम्मद दीपक के नाम पर वायरल हामिद अंसारी का यह बयान फर्जी है</p></div>
i

मुहम्मद दीपक के नाम पर वायरल हामिद अंसारी का यह बयान फर्जी है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर जी न्यूज के लोगो वाला एक ग्राफिक वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि "मोहम्मद दीपक की तरह हर एक कांग्रेसी को अपने नाम के आगे मोहम्मद लगाना चाहिए. हर हिंदू कांग्रेसी परिवार अपना बड़ा बेटा मुसलमान बनाएं और बड़ी बेटी मुसलमान के घर ही ब्याहे."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल ग्राफिक असली नहीं एडिटेड है पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? इस दावे की पड़ताल के लिए हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च करते हुए यह तलाश किया कि क्या हामिद अंसारी ने ऐसा कोई बयान दिया है.

  • हमारी सर्च में हमें कोई ऐसी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या आधिकारिक सोर्स नहीं मिला जिसमें उनके इस बयान की पुष्टि की गई हो.

  • इसके बाद हमने जी न्यूज की ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल भी चेक किए, वहां भी हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें यह बयान हो. यहां से हमें इस ग्राफिक के फर्जी होने का शक हुआ.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमारी सर्च के दौरान, हमें 30 जनवरी 2026 का ZeeNews का यह ओरिजिनल पोस्ट मिला, जिसमें हामिद अंसारी की वही तस्वीर इस्तेमाल की गई थी, लेकिन उसमें एक अलग बयान था जिसमें मुसलमानों के कई बार हज जाने और पढ़ाई के लिए पैसे न होने का जिक्र था.

दोनों ग्राफिक को मिलाने पर हमने पाया कि ZeeNews की इसी ग्राफिक के साथ छेड़छाड़ कर उसमें यह गलत बयान जोड़ा गया है.

दोनों ग्राफिक में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

निष्कर्ष: हामिद अंसारी के नाम पर जी न्यूज के लोगो वाला फर्जी ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसमें उनके मुसलमानों और मुहम्मद दीपक को लेकर बयान देने की बात कही गई है.

मुहम्मद दीपक विवाद: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के कपड़ों की दुकान के लिए “बाबा” नाम इस्तेमाल करने के विरोध के बाद झगड़ा हुआ, जिससे झड़प और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया. इस टकराव के दौरान, एक हिंदू जिम मालिक, दीपक कुमार ने एकता की बात करते हुए बाबा के समर्थन में आवाज उठाते हुए वायरल वीडियो में खुद को “मोहम्मद दीपक” बताया, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए थे.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT