Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MP- राजस्थान चुनाव, इजरायल - हमास और WC 2023 से जुड़े भ्रामक दावों का सच

MP- राजस्थान चुनाव, इजरायल - हमास और WC 2023 से जुड़े भ्रामक दावों का सच

विधानसभा चुनावों से पहले वायरल हो रहे इन भ्रामक दावों को आपने भी सच मानकर तो शेयर नहीं किया ?

टीम वेबकूफ
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>इस हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच</p></div>
i

इस हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

फोटो : Quint Hindi

✕

advertisement

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh), राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जाहिर है अब इस चुनाव से जुड़ी फेक न्यूज का बाजार भी गर्म हो चला है, क्विंट की फैक्ट चेकिंग टीम 'वेबकूफ' इन दावों की पड़ताल कर रही है. एक नजर में जानिए, क्या है इन दावों का सच.

MP सीएम ने कहा ''प्रदेश की जनता बीजेपी के खिलाफ है'' ?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें कथित तौर पर वो आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में बात करते दिख रहे हैं.

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

(सोर्स: स्क्रीनशॉट/X)

वायरल वीडियो एडिटेड है. इसमें आ रही आवाज को अलग से जोड़ा गया है.ओरिजनल वीडियो जून 2023 का है, जिसमें बैकग्रांउड में कोई आवाज नहीं है.

पूरी पड़ताल यहां देखें

बीजेपी नेताओं के बीच MP में हुई मारपीट का बताकर वायरल हो रहे वीडियो का सच 

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं की आपस में हुई मारपीट का है.

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करेंं

(सोर्स: स्क्रीनशॉट/X)


ये वीडियो मध्य प्रदेश का नहीं, ओडिशा के बालांगीर में 9 अक्टूबर को हुई घटना का है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में हुई एक रैली के दौरान दो बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी.

पूरी पड़ताल यहां देखें

WC के मैच में अफगानिस्तान की जीत के बाद बंदूक लेकर नाचते अफगानियों का है ये वीडियो ? 

दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के लोग वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं.

पोस्ट का आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

(सोर्स: स्क्रीनशॉट/फेसबुक)


ये वीडियो 2021 का है. इसमें पाकिस्तान में शादी समारोह के दौरान नाचते लोगों को देखा जा सकता है. इसका हाल में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से कोई संबंध नहीं है.

पूरी पड़ताल यहां देखें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

PEPSI ने बॉयकॉट कैंपेन से बचने के लिए बनाया फिलिस्तीन से जुड़ा डिजाइन ? 

दावा किया जा रहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड पेप्सी ने इजरायल - हमास युद्ध के बीच बॉयकॉट कैंपेन से बचने के लिए फिलिस्तीन की संस्कृति और विरासत दिखाता डिजाइन अपने केन पर लगाया है. दावे में आगे पेप्सी को अमेरिकी कंपनी बताया गया है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

नहीं, ना तो पेप्सी एक इजरायली कंपनी है. न ही ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि पेप्सी की तरफ से डिजाइन बदला गया है. विजुअल इजरायल - हमास के हालिया युद्ध से 3 महीने पहले से ही इंटरनेट पर हैं.

पूरी पड़ताल यहां देखें

मध्यप्रदेश : दिग्विजय सिंह ने नवरात्रि और कन्यापूजन को बताया नाटक - नौटंकी ? 

 दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नवरात्रि में होने वाले कन्या पूजन को नाटक-नौटंकी कहा.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक


दिग्विजय सिंह के जिस बयान के आधार पर ये दावा किया जा रहा है. उस बयान में दिग्विजय ने नवरात्रि या कन्यापूजन को लेकर ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की. दिग्विजय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ''नाटक - नौटंकी करने वाला'' कहा था. ये बात दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में 2 बच्चियों के अगवा होने और शिवराज सिंह चौहान के कन्या पूजन करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही थी.

पूरी पड़ताल यहां देखें

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT