Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई COVID हॉस्पिटल की तस्वीर को दिल्ली का बताकर AAP ने किया शेयर

मुंबई COVID हॉस्पिटल की तस्वीर को दिल्ली का बताकर AAP ने किया शेयर

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Updated:
आम आदमी पार्टी की झारखंड यूनिट ने मुंबई की कोरोना वायरस फैसिलिटी की ये दावा करते हुए शेयर कर दीं
i
आम आदमी पार्टी की झारखंड यूनिट ने मुंबई की कोरोना वायरस फैसिलिटी की ये दावा करते हुए शेयर कर दीं
(Photo: Altered by Quint Hindi)
✕

advertisement

15 जून को आम आदमी पार्टी की झारखंड यूनिट ने मुंबई की कोरोना वायरस फैसिलिटी की तस्वीरें ये दावा करते हुए शेयर कर दीं कि ये दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे कंस्ट्रक्शन की फोटो हैं.

दिल्ली सरकार ने दिल्ली के प्रगति मैदान की जगह कोविड फैसिलिटी में तब्दील करने का फैसला किया था. दिल्ली में लगातार बढ़ते पॉजिटिव केसों को देखते हुए दिल्ली सरकार बैड की कैपेसिटी बढ़ाने की कोशिश कर रही है. सरकारी अनुमान के मुताबिक इस स्टेडियम में 2500 बेड्स आ सकते हैं.

दावा

फेसबुक और ट्विटर पर कई सारी तस्वीरें गलत दावों के साथ शेयर की गईं. इसमें से एक पोस्ट में दावा किया गया- “कोरोना से निपटने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा लगातार युद्धस्तर पर तैयारी जारी है। बैंक्विट हाॅल और Pragati maidan में सामान्य कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए लगवाए जा रहे हैं बेड।”

आर्काइव किया गया पोस्ट(Source: Facebook/Screenshot)
(Source: Facebook/Screenshot) आर्काइव किया गया पोस्ट
आर्काइव किया गया पोस्ट(Source: Facebook/Screenshot)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमें क्या मिला?

कांग्रेस विधायक जीशान सिद्धिकी ने ट्विटर पर लिखा कि इस तस्वीर में जो शख्स इस कोविड फैसेलिटी में अंदर घुसता दिख रहा है वो मैं हूं और ये मुंबई के बीकेसी का मॉड्यूलर हॉस्पिटल है. मैं पिछले दिनों दिल्ली नहीं गया हूं इसलिए ये मैं नहीं हो सकता.

इसके बाद हमने “COVID-19 Modular hospital BKC” इस की वर्ड से गूगल पर सर्च किया तो हमें कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें जो तस्वीरें थीं ये वायरल पोस्ट से मिलती जुलती थीं.

मुंबई कोविड फैसेलिटी CNBC TV18 की फोटो (ऊपर), आप ने जो तस्वीर शेयर की (नीचे)(Photo: Altered by The Quint)
मुंबई कोविड फैसेलिटी द हिंदू की फोटो (ऊपर), आप ने जो तस्वीर शेयर की (नीचे)(Photo: Altered by The Quint)
मुंबई कोविड फैसेलिटी फ्रंटलाइन की फोटो (ऊपर), आप ने जो तस्वीर शेयर की (नीचे)(Photo: Altered by The Quint)

साफ है कि बीकेसी कोरोना वायरस फैसेलिटी मुंबई की तस्वीरों को इस दावे के साथ शेयर किया गया कि ये दिल्ली के प्रगति मैदान की तस्वीरें हैं.

Published: 17 Jun 2020,10:59 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT