Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Epstein Files नहीं थैंक्सगिविंग फिल्म की है यह वायरल तस्वीरें

Epstein Files नहीं थैंक्सगिविंग फिल्म की है यह वायरल तस्वीरें

हमें इनमें से दो तस्वीरें क्वेंटिन टारनटिनो की आर्काइव वेबसाइट पर मिलीं.

खुशी महरोत्रा
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>Epstein Files नहीं थैंक्सगिविंग फिल्म की है यह वायरल तस्वीरें</p></div>
i

Epstein Files नहीं थैंक्सगिविंग फिल्म की है यह वायरल तस्वीरें

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरों का एक सेट वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे और कुछ बड़े एक टेबल पर बैठे दिख रहे हैं, इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह इंसानी मांस है. इसे एपस्टीन फाइलों (Epstein Files) से नए सबूत के तौर पर ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या दावा सच है?: नहीं, यह दावा गलत है क्योंकि इनमें से दो विज़ुअल्स थैंक्सगिविंग (2007) नाम की फिल्म से हैं, जो हॉलीवुड डायरेक्टर क्वेंटिन टारनटिनो की फिल्म Grindhouse. में दिखाई गई थी.

हमने सच का पता कैसे लगाया: पहले तो हमें इन विज़ुअल्स के एपस्टीन फाइल्स का हिस्सा होने के बारे में कोई भरोसेमंद न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली.

  • यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस द्वारा जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक हमें ऐसी किसी भी फोटो का कोई जिक्र नहीं मिला.

  • फिर हमने इस फोटो पर Google और Yandex से रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया.

  • इससे हमें Reddit पर 'Cursed Thanksgiving' नाम का एक पुराना थ्रेड मिला, जिसमें वायरल फोटो से मेल खाती हुई तस्वीर थी. हमने कमेंट्स देखे और पाया कि यह 'Thanksgiving' नाम की एक फिल्म के ट्रेलर का स्क्रीनशॉट था, जिसे एली रोथ ने डायरेक्ट किया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • हमने YouTube पर यह फिल्म ढूंढी जिसमें हमे 'Love Horror' नाम के एक चैनल पर पहुंचे, जिसने 2023 में ट्रेलर अपलोड किया था.

  • टीम वेबकूफ ने वीडियो देखा जिसमें हमें एक सीन मिला जो वायरल तस्वीरों में से एक से मेल खाता था जिसमें बच्चे और चश्मा पहने आदमी थे.

ट्रेलर से ली गई एक तस्वीर यहां देखी जा सकती है.

(सोर्स: YouTube)

  • फिर हमने इस फिल्म के बारे में और जानकारी ढूंढी और यह पाया कि यह 2007 में टारनटिनो के ग्रिंडहाउस में दिखाई गई थी.

  • टीम वेबकूफ ने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किया जिसमें हमें टारनटिनो के आर्काइव्ज वाली एक वेबसाइट मिली.

  • हमें आर्काइव्ज में Thanksgiving फिल्म भी मौजूद मिली इसके साथ ही हमने पाया कि वायरल विज़ुअल्स से मिलते-जुलते फ़्रेम यहां देखें जा सकते थे.

निष्कर्ष: वायरल दावा झूठा है क्योंकि ये विज़ुअल्स एपस्टीन फाइल्स का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि थैंक्सगिविंग नाम की एक फिल्म के हैं.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT