Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fact Check: इंदिरा गांधी ने 1967 में भारतीयों से की थी सोना ना खरीदने की अपील?

Fact Check: इंदिरा गांधी ने 1967 में भारतीयों से की थी सोना ना खरीदने की अपील?

The Hindu की बताई जा रही अखबार की कटिंग वायरल है, दावा है कि पूर्व पीएम इंदिरा ने भी सोना ना खरीदने की अपील की थी

अभिलाष मलिक
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>द हिंदू अखबार की बताकर वायरल है ये कटिंग&nbsp;</p></div>
i

द हिंदू अखबार की बताकर वायरल है ये कटिंग 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

advertisement

अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' की 6 जून 1967 की बताई जा रही एक कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने 1967 में लोगों से सोने की खरीदी बंद करने की अपील की थी.

दावा क्या है ? : वायरल दावे में कहा गया है कि 6 जून 1967 को प्रधानमंत्री गांधी ने गंभीर विदेशी मुद्रा संकट का हवाला देते हुए भारतीयों से सोने की खरीदी रोकने की अपील की थी, और इसे “राष्ट्रीय अनुशासन” बताया था. टाइम्स नाऊ समेत कई मीडिया संस्थानों और बीजेपी के कई नेताओं, जैसे कर्नाटक बीजेपी के प्रवक्ता विजय प्रकाश ने भी इस दावे को आगे बढ़ाया.

ये दावा ऐसे वक्त पर किया जा रहा है जब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की गई है.

क्या यह सच है ? : नहीं, शेयर की जा रही अखबार की कटिंग असली नहीं है. The Hindu ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि वायरल हो रहा यह फ्रंट पेज फर्जी है और उनके ऐतिहासिक आर्काइव का हिस्सा नहीं है.

हमने सच कैसे पता लगाया ? : हमने वायरल हो रही अखबार की कटिंग को गूगल लेंस के जरिए सर्च किया. साथ ही इसमें दिख रही हेडलाइन “Don’t buy gold, Indira tells people; appeals for ‘national discipline’” को भी सर्च किया. हमें इस कटिंग का कोई पुराना संस्करण या रिकॉर्ड नहीं मिला.

इसके बाद हमने 1967 की इस कथित अखबार की कटिंग की सत्यता जांचने के लिए 'द हिंदू अखबार' के सोशल मीडिया अकाउंट्स देखे. वहां हमें X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक आधिकारिक बयान मिला, जिसमें वायरल तस्वीर को फर्जी बताया गया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने द हिंदू की लाइब्रेरी से भी संपर्क किया, जहां अख़बार के आर्काइव सुरक्षित रखे जाते हैं. वहां से भी पुष्टि की गई कि वायरल तस्वीर एडिट की गई है.

इसके अलावा, हमें बी कोलप्पन की एक X पोस्ट भी मिली, जिसमें उन्होंने 6 जून 1967 के द हिंदू अखबार के असली फ्रंट पेज को शेयर किया था.

कुछ संदर्भ :

  • यह दावा ऐसे वक्त पर सामने आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2026 को सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया.

  • पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी संघर्ष और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच, पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए लोगों से खर्च कम करने के उपाय अपनाने की अपील की.

  • भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव का जिक्र करते हुए उन्होंने नागरिकों से गैर-जरूरी सोने की खरीद—जिसमें शादियों के लिए सोना खरीदना भी शामिल है—को कम-से-कम एक साल के लिए टालने की अपील की.

तस्वीर फर्जी है, लेकिन क्या Indira Gandhi सरकार ने सोना खरीदने पर पाबंदियां लगाई थीं ?

  • हां. हालांकि, वायरल तस्वीर में किए गए “अपील” वाले दावे का कोई सबूत नहीं मिला, लेकिन इंदिरा सरकार ने उस दौर में भारत में सोने की खपत कम करने के लिए कानूनी कदम उठाए थे.

  • 1968 में इंदिरा गांधी सरकार के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने Gold Control Act लागू किया था. इस कानून के तहत नागरिकों के लिए सोने की ईंटें और सोने के सिक्के रखना प्रतिबंधित कर दिया गया था.

  • इसका उद्देश्य सोने की मांग कम करना, तस्करी पर रोक लगाना और चीन के साथ सीमा विवादों के बाद भारतीय रुपये पर पड़े दबाव को कम करना था.

  • बाद में यह कानून 1990 में रद्द कर दिया गया.

निष्कर्ष: एक फर्जी कटिंग इस गलत दावे के साथ शेयर की जा रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1967 में भारतीयों से सोना खरीदना बंद करने की अपील की थी.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT