Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बाढ़ के पानी में डूबे एयरपोर्ट का यह वीडियो दिल्ली नहीं दुबई का है

बाढ़ के पानी में डूबे एयरपोर्ट का यह वीडियो दिल्ली नहीं दुबई का है

वायरल वीडियो दो साल पुराना है और दुबई एयरपोर्ट का है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>बाढ़ के पानी में डूबे एयरपोर्ट का यह वीडियो दिल्ली नहीं दुबई का है</p></div>
i

बाढ़ के पानी में डूबे एयरपोर्ट का यह वीडियो दिल्ली नहीं दुबई का है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें किसी एयरपोर्ट का रनवे और उसके आस पास की जगह पूरी तरह से जलमग्न नजर आ रही है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का है जो हालिया बारिश की वजह से पूरी तरह से जलमग्न हो गया है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का नहीं है, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इन वायरल दावों का खंडन किया है.

  • वायरल वीडियो पुराना है और दुबई एयरपोर्ट का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें ऐसे कई सोशल मीडिया पोस्ट मिलीं (यहां और यहां) जहां इस वीडियो को दुबई एयरपोर्ट का बताया गया था.

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें यही वीडियो India Today की 17 अप्रैल 2024 की इस न्यूज रिपोर्ट में मिली जिसमें लिखा था कि, "वीडियो: दुबई एयरपोर्ट पर पानी भरा, पानी से भरे रनवे से गुज़रे विमान."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/India Today)

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें दुबई के नेशनल न्यूज चैनल The National News और सऊदी अरब के न्यूज चैनल Al Arabiya English पर भी वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य मिले, यहां भी 17 अप्रैल 2024 को अपलोड किए गए इन वीडियो को UAE में भारी बारिश के बाद दुबई एयरपोर्ट में बाढ़ आने का बताया गया था.

Indian Express की 17 अप्रैल 2024 को की गई इस रिपोर्ट में भी वायरल वीडियो वाले दृश्य थे और इस रिपोर्ट में बताया गया था कि, "संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आए जबरदस्त तूफान ने भारी तबाही मचाई है. यहां अब तक की सबसे ज्यादा बारिश हुई, जिससे मुख्य हाईवे और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बाढ़ जैसे हालात बन गए. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए कामकाज रोकना पड़ा, जिससे उड़ानें देर से चलीं और उन्हें दूसरे रूट पर भेजना पड़ा."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

'दिल्ली एयरपोर्ट बाढ़' जैसे कीवर्ड्स ढूंढ़ने पर हमें दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर यह पोस्ट मिली जिसमें लिखा था कि, "दिल्ली एयरपोर्ट ने गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है.

  • DIAL ने दिल्ली पुलिस में 63 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. इन हैंडल्स ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बाढ़ या जलभराव और एयरपोर्ट के कामकाज में रुकावट का झूठा दावा करने वाले गुमराह करने वाले और गलत पोस्ट और वीडियो फैलाए थे."

निष्कर्ष: बाढ़ के पानी में डूबे दुबई एयरपोर्ट के पुराने वीडियो को दिल्ली एयरपोर्ट का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT