Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पुराना डांस वीडियो CEC के इस्तीफे को लेकर हो रहे प्रदर्शन से जोड़कर वायरल

पुराना डांस वीडियो CEC के इस्तीफे को लेकर हो रहे प्रदर्शन से जोड़कर वायरल

कैंपस के इस डांस वीडियो को हाल में चल रहे प्रदर्शनों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>हालिया प्रदर्शन से जोड़कर वायरल है ये वीडियो&nbsp;</p></div>
i

हालिया प्रदर्शन से जोड़कर वायरल है ये वीडियो 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X/Altered by The Quint

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ छात्र डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये हाल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन का है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो न तो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन का है, न ही 2 महीने पहले हुए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन का. वीडियो फरवरी 2026 से इंटरनेट पर उपलब्ध है यानी इन दोनों प्रदर्शनों से पहले से ही.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें इंस्टाग्राम यूजर sd_flashzoom के अकाउंट से शेयर किया गया यही वीडियो मिला. वीडियो के कैप्शन में पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े हैशटेग इस्तेमाल किए गए हैं.

18 फरवरी को शेयर किया गया था यही वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

इस अकाउंट से कई अन्य डांस वीडियो भी शेयर किए गए हैं, जिसमें बैकग्राउंड एक ही है, यानी एक ही यूनिवर्सिटी का कैंपस है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन जून 2026 में शुरू हुए.

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए हालिया प्रदर्शन अक्टूबर 2026 से शुरू हुए.

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो को हाल में हो रहे प्रदर्शन से जोड़कर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT