advertisement
15 मार्च को कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्रक की फोटो ट्वीट की गई. ट्रक के पीछे एक साइनबोर्ड लगा था, जो दूसरी गाड़ियों को हॉर्न न बजाने की चेतावनी दे रहा था, क्योंकि 'मोदी सरकार सो रही है'. इस ट्वीट में हैशटैग #WorldSleepDay भी लिखा था.
"कृपया हॉर्न न बजाये मोदी सरकार सो रही है", ट्रक के बंपर पर लिखा था ये मैसेज.
आर्टिकल लिखे जाने तक ये ट्वीट 1 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका था.
दरअसल, कांग्रेस ने एडिटेड फोटो ट्वीट किया था. मोहम्मद जुबैर नाम के एक ट्विटर यूजर ने भी इस बात पर सवाल उठाया.
जब इस एडिटेड और असल फोटो की तुलना की गई, तो पाया गया कि साइनबोर्ड को डिजिटली जोड़ा गया है.
मोहम्मद जुबैर ने असल फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि लेखिका मधु किश्वर ने 20 फरवरी को इसी एडिटेड फोटो को शेयर किया था.
ऐसे ही, आईपीएस अफसर संजीव भट्ट ने भी 22 फरवरी को इसी इमेज को ट्विटर पर शेयर किया था.
ट्विटर पर किश्वर और भट्ट को फोटोशॉप इमेज शेयर करने पर लोगों ने सच्चाई से रूबरू कराया, लेकिन दोनों ने अभी तक अपने ट्वीट नहीं हटाए.
इस स्टोरी का सच पहले Times Fact Check और The Print के HoaXposed सामने लाये थे.