Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019'कॉकरोच जनता पार्टी' के हालिया विरोध प्रदर्शन का नहीं है यह वायरल वीडियो

'कॉकरोच जनता पार्टी' के हालिया विरोध प्रदर्शन का नहीं है यह वायरल वीडियो

हमें पता चला कि यह वीडियो फरवरी 2026 का है.

Anika K
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>'कॉकरोच जनता पार्टी' के हालिया विरोध प्रदर्शन का नहीं है यह वायरल वीडियो</p></div>
i

'कॉकरोच जनता पार्टी' के हालिया विरोध प्रदर्शन का नहीं है यह वायरल वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' के सदस्य 'गोदी मीडिया' को बाहर निकाल रहे हैं. 'गोदी मीडिया' शब्द का इस्तेमाल उन मीडिया संस्थानों के लिए किया जाता है जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थन करते हैं.

  • यह वीडियो 6 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वायरल हुआ था.

  • वीडियो शेयर करने वाली ऐसी ही एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "कॉकरोच मोदी की गुलाम मीडिया को बाहर निकाल रहे हैं."

इस दावे का अर्काइव यहां देखा जा सकता है.

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखे जा सकते हैं. )

क्या यह सच है?: नहीं, इस वीडियो में फरवरी 2026 में हुआ एक अलग विरोध प्रदर्शन का फुटेज दिखाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने Google Lens का इस्तेमाल करके वीडियो पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया.

  • इसमे हमें 'shaligmishra' नाम का एक X अकाउंट मिला, जिसने CJP के विरोध-प्रदर्शन से कई महीने पहले, 12 फरवरी 2026 को यही वीडियो शेयर किया था.

  • इस पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि वीडियो में दिख रहे 'नेशनल दस्तक' के रिपोर्टर शंभू कुमार सिंह, ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बहुत ही अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

12 फरवरी, 2026 की पोस्ट.

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

हमने 'नेशनल दस्तक' के ऑफिशियल अकाउंट पर जाकर देखा तो पाया कि 12 फरवरी 2026 को पोस्ट किए गए वीडियो का एक लंबा वर्जन मौजूद था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "UGC के समर्थन में आया ब्राह्मण UGC विरोधियों को जमकर दौड़ाया"

  • यह वीडियो CJP के बनने से चार महीने पहले शेयर किया गया था.

नेशनल दस्तक की पोस्ट.

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

निष्कर्ष: वीडियो में दिख रहा विरोध-प्रदर्शन किसी और घटना से जुड़ा है और इसका हाल ही में हुए CJP विरोध-प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT