
advertisement
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते कुछ दिनों से लगातार प्रदर्शनों का दौर जारी है. कांग्रेस, कॉकरोच जनता पार्टी, AISA, लेफ्ट के अन्य संगठन समेत कई अन्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
दावा: इस बीच सोशल पर एक बड़ी भीड़ का वीडियो हालिया घटनाक्रम का बताकर शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में कतिथ तौर पर पार्लियामेंट के सामने प्रदर्शनकारियों की भीड़ देखी जा सकती है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.
वायरल वीडियो में दिखाई गई घटना की कोई पुष्टि नहीं है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें ऐसी किसी घटना की कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली.
हमारी सर्च में हमें यही वीडियो यूट्यूब शॉर्ट्स पर मिली, जिसमें इस वीडियो पर AI का लोगो लगा हुआ था.
इस वीडियो के AI से बने होने के संकेत मिले
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)
यहां से अंदाजा लेकर हमने इस वीडियो के कुछ फ्रेम्स को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल्स पर चेक किया. ऐसे ही एक टूल Hive Moderation ने इस वीडियो के AI से बने होने की 72 प्रतिशत से ज्यादा संभावना जताई.
Hive ने इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना जताई.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Hive)
इसके अलावा हमने इस वीडियो को AI-जनरेटेड कंटेंट की पहचान करने वाले टूल एक अन्य टूल Google SynthID पर चेक किया जहां इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना जताई गई.
गूगल ने इस वीडियो के AI से बने होने की पुष्टि की है.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Google SynthID)
AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले एक अन्य टूल Sightengine ने भी इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना जताई.
इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना जताई गई.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/SIGHTENGINE)
निष्कर्ष: दिल्ली पार्लियामेंट के सामने प्रदर्शकारियों की भीड़ का AI से बनाया गया वीडियो असली बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)