Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों का नहीं है मारपीट करने का यह वीडियो

चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों का नहीं है मारपीट करने का यह वीडियो

वायरल वीडियो का चंद्रशेखर रावण के कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने से कोई संबंध नहीं है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों का नहीं है मारपीट करने का यह वीडियो</p></div>
i

चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों का नहीं है मारपीट करने का यह वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दो लोगों को एक ऑफिस के अंदर लड़ते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में दो लोग एक-दूसरे को मारते हुए दिख रहे हैं जबकि नीले स्कार्फ पहने और नीले झंडे लिए कई लोग पास ही खड़े हैं.

इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "यह लोग आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर रावण के कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने गए थे तभी इन लोगों ने वहां मौजूद एक ऊंची जाति के अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी."

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो का चंद्रशेखर रावण के कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने से कोई संबंध नहीं है.

  • वायरल वीडियो कर्नाटक का है और इसमें एक किसान और सरकारी क्लर्क के बीच हुआ झगड़ा दिखाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें NDTV की 13 जून 2026 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य दिखाए गए थे.

  • इस रिपोर्ट में इस घटना के बारे में लिखा था कि, "कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक किसान ने मुआवजा देने में देरी और कथित भेदभाव को लेकर टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी के एक कर्मचारी के साथ चप्पल से मारपीट की."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/NDTV)

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें 'Times of India' का यह वीडियो मिला, जिसे 14 जून, 2026 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था.

  • इस वीडियो का टाइटल था, "पेआउट के लिए लड़ाई उलझी, बागलकोट में किसान ने क्लर्क को चप्पल मारी."

'Times of India' की 14 जून 2026 में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना कर्नाटक के बागलकोट के नवनगर में बागलकोट टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी (BTDA) के दफ्तर में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस रिपोर्ट में इन दो लोगों की पहचान किसान बसप्पा डोड्डामनी और फस्ट डिवीजन क्लर्क नीलकंठ अंकड के तौर पर की गई थी. TOI में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक "डोड्डामनी ने अपनी चार एकड़ खेती की जमीन के मुआवज़ को लेकर अंकड से यह झगड़ा किया था. यह जमीन कथित तौर पर लगभग 10 साल पहले कृष्णा नदी में डूब गई थी."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/TOI)

हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें इस घटना को चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों या आजाद समाज पार्टी के किसी कार्यक्रम से जोड़कर बताया गया हो. इसके साथ ही हमें ऐसा कोई सबूत भी नहीं मिला कि वीडियो में दिख रहे सरकारी कर्मचारी पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि वह ऊंची जाति से थे.

निष्कर्ष: कर्नाटक में मुआवजे को लेकर किसान और सरकारी क्लर्क के आपसी विवाद को जातिवादी एंगल से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT