Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आरोपियों को परेड कराती पुलिस का यह वीडियो बिहार के जमुई का नहीं है

आरोपियों को परेड कराती पुलिस का यह वीडियो बिहार के जमुई का नहीं है

वायरल वीडियो बिहार का नहीं है और इसका हालिया घटना से कोई संबंध नहीं है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>आरोपियों को परेड कराती पुलिस का यह वीडियो बिहार के जमुई का नहीं है</p></div>
i

आरोपियों को परेड कराती पुलिस का यह वीडियो बिहार के जमुई का नहीं है

(Altered By The Quint)

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पर लोगों के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है.

दावा: वीडियो को बिहार के जमुई में हुई हालिया छेड़छाड़ की घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो बिहार का नहीं है और इसका हालिया घटना से कोई संबंध नहीं है.

  • वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है. पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों की यह परेड निकाली थी.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो यूट्यूब पर (यहां और यहां) मिली.

  • यहां इस वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया था कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले का है, आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए वीडियो में लिखा था कि, "हथियारबंद तीन बदमाश डकैती के इरादे से एक घर में घुसे थे, यह तीनों एक विधवा महिला से रेप के आरोपी है. इसलिए पुलिस ने इनकी परेड निकाली थी."

  • यहां से अंदाजा लेकर हमने इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें दैनिक भास्कर की यह न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दैनिक भास्कर की इस न्यूज रिपोर्ट में लिखा था कि आलीराजपुर जिले में एक विधवा महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने पकड़े गए 4 आरोपियों का शहर के बीच बाजार में जुलूस निकाला और उनसे उठक-बैठक भी लगवाई. हालांकि, पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम और पते उजागर नहीं किए हैं."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/दैनिक भास्कर)

इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च में हमें The Voice of Bihar नाम के फेसबुक पेज पर भी इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली. जिसमें लिखा था कि, "मध्य प्रदेश के जिला अलीराजपुर में विधवा के साथ गैंगरेप करने पर तीनों आरोपियों को पुलिस ने शहर में दौड़ा दौड़ा कर पीटा."

इस घटना से संबंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें Times of India की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें घटना के बारे में लिखा था कि, "मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक आदिवासी विधवा के साथ कथित गैंगरेप और डकैती के मामले में तीन लोगों को औपचारिक रूप से गिरफ़्तार किया गया है और चौथे को हिरासत में लिया गया है. वहीं, पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए जंगल में छिपे हुए थे."

जमुई की घटना: बिहार में एक किशोर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और उसके पुरुष मित्र की पुरुषों के एक समूह द्वारा पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद भारी आक्रोश फैल गया था.

स्कूल के ये दोनों छात्र नाबालिग हैं और उन्हें 19 सितंबर को जमुई जिले में रोका गया था. ऑनलाइन बड़े पैमाने पर शेयर किए गए वीडियो में उन्हें लोगों से घिरे हुए और बार-बार वहां से जाने देने की गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है. इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

निष्कर्ष: मध्य प्रदेश के पुराने वीडियो को बिहार के जमुई में हुई घटना से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT