Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार के जमुई में युवती के साथ हुई बदसुलूकी का नहीं ये वीडियो

बिहार के जमुई में युवती के साथ हुई बदसुलूकी का नहीं ये वीडियो

इस वायरल वीडियो का बिहार के जमुई में हुई घटना से कोई संबंध नहीं है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>बिहार के जमुई की सर्वाइवर का नहीं है यह वायरल वीडियो</p></div>
i

बिहार के जमुई की सर्वाइवर का नहीं है यह वायरल वीडियो

(Altered By The Quint)

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "ये जमुई बिहार की पीड़िता लड़की है, वीडियो बना कर सपोर्ट मांग रही है,शेयर कीजिए ताकि इसकी बात जिम्मेदार लोगों तक पहुंच सके."

वीडियो में क्या कह रही है युवती ? वीडियो में युवती को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "हेलो दोस्तों, जिसने AI से मेरा फेस लेकर मेरा वीडियो बनाया है मुझे पता चल गया है, वो कौन है, वो हमारे सामने वाले गांव के एक लड़का है मेहर और एक लड़का मेहरम नाम का शायद."

इसके बाद यह युवती इन दोनों लड़कों के बारे में बताती है कि कैसे उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और इस समस्या से निबटने के लिए इस लड़की को उनकी मदद की जरुरत है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो का बिहार के जमुई में हुई घटना से कोई संबंध नहीं है.

  • यह वीडियो पुराना है और इस वीडियो में नजर आ रही युवती जमुई, बिहार की पीड़िता लड़की नहीं है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो sweet_zannat_12374 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली, जिसे 15 नवंबर 2025 को अपलोड किया गया था.

इस वीडियो में यह युवती बता रही थी कि "उसका AI की मदद से एक गलत वीडियो बनाया गया है जिसे उसके पास वाले गांव के दो लड़कों ने ही बनाया है और वह लोग माफी मांगने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए गांव के लोगों को उसकी मदद करनी चाहिए."

इस वीडियो का आर्काइव यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

  • इस युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच करने पर हमने पाया कि वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम जन्नत है और वह मेघालय की रहने वाली है.

  • इस युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए 14 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2025 के बीच कई वीडियो अपलोड किए थे, जिन्हें यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बिहार के जमुई में हुई घटना: बीबीसी में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में एक किशोर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और उसके पुरुष दोस्त की कुछ लोगों के समूह द्वारा पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद भारी आक्रोश फैल गया.

  • स्कूल में पढ़ने वाले ये दोनों नाबालिग छात्र 19 सितंबर 2026 को जमुई जिले में रोके गए थे. वीडियो में लड़के को थप्पड़ मारे जाते और उसका कॉलर पकड़कर खींचा जाता हुआ देखा जा सकता है, जबकि लड़की को गलत तरीके से छुआ जाता है और एक अन्य क्लिप में एक व्यक्ति उसे जबरदस्ती ले जाता है, जबकि लड़का बीच-बचाव करने की कोशिश करता है.

  • मीडिया में छपी अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक भी बिहार के जमुई में हुई घटना 19 सितंबर 2026 को घटी थी और इसका वीडियो 21 सितम्बर 2026 को वायरल हुआ था.

  • जमुई की लड़की की बताकर इंटरनेट पर वायरल वीडियो असल में नवंबर 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है, जिससे यह साफ होता है कि इस वायरल वीडियो के बिहार के जमुई में हुई घटना से कोई संबंध नहीं है.

वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने वीडियो में नजर आ रही युवती जन्नत से भी संपर्क किया है, उनका जवाब आने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

निष्कर्ष: बिहार की जमुई में हुई घटना की पीड़िता का बताकर एक अन्य लड़की का पुराना वीडियो भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT