Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बांसुरी स्वराज के राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वायरल वीडियो अधूरा है

बांसुरी स्वराज के राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वायरल वीडियो अधूरा है

वायरल वीडियो अधूरा है, पूरे वीडियो में देखा जा सकता है कि बांसुरी स्वराज ने पूरा राष्ट्रगान गाया था.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>बांसुरी स्वराज के राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वायरल वीडियो अधूरा है</p></div>
i

बांसुरी स्वराज के राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वायरल वीडियो अधूरा है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें राष्ट्रगान बीच में छोड़कर कहीं जाते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रगान का अपमान किया और वह राष्ट्रगान को अधूरा छोड़कर बीच में वहां से चली गईं.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है.

  • वायरल वीडियो अधूरा है, पूरे वीडियो में देखा जा सकता है कि बांसुरी स्वराज ने पूरा राष्ट्रगान गाया था.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें कुछ X यूजर्स की पोस्ट (यहां और यहां ) पर इस वायरल क्लिप का पूरा वीडियो मिला.

  • इसके सिवा इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें बांसुरी स्वराज के आधिकारिक X अकाउंट पर भी इस क्लिप का पूरा वीडियो मिला, जिसे 17 दिसंबर 2025 को अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, "सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो फैलाया जा रहा है. सच्चाई ये है कि मैंने आग्रह किया था कि राष्ट्रगान पूरा और सही ढंग से गाया जाए. यह पूरा वीडियो है जहां हमने गर्व और सम्मान के साथ पूरा राष्ट्रगान गाया."

इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि बांसुरी स्वराज का दावा सही है, वह शुरुआत में राष्ट्रगान रुकवाती हैं, इसके बाद वहां मौजूद लोगों से अनुरोध करती हैं कि, "राष्ट्रगान की मर्यादा रखते हुए हर कोई राष्ट्रगान साथ में गाएगा."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • हमारी सर्च में हमें ETV Bharat की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें बांसुरी स्वराज के इस कार्यक्रम में जाने को लेकर रिपोर्ट की गई थी. इस रिपोर्ट में नजर आ रहे बोर्ड और अन्य दृश्य वायरल वडियो से मेल खा रहे थे.

  • इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "बोधगया के कन्वेंशन सेंटर में 13 सितंबर 2025 को युवा शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बांसुरी स्वराज ने युवाओं को उत्साहित किया."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/ETV Bharat)

निष्कर्ष: बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज के पुराने और अधूरे वीडियो को भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT