Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हर शनिवार को बैंक की छुट्टी का दावा करने वाला यह नोटिफिकेशन फर्जी है

हर शनिवार को बैंक की छुट्टी का दावा करने वाला यह नोटिफिकेशन फर्जी है

यह तस्वीर फर्जी है और भारत के राजपत्र ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है.

Anika K
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>हर शनिवार को बैंक की छुट्टी का दावा करने वाला यह नोटिफिकेशन फर्जी है</p></div>
i

हर शनिवार को बैंक की छुट्टी का दावा करने वाला यह नोटिफिकेशन फर्जी है

(Altered By The Quint)

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें 'भारत के राजपत्र' (Gazette of India) का एक नोटिफिकेशन दिखाया गया है. इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह सच है?: नहीं, यह तस्वीर फर्जी है और भारत के राजपत्र (Gazette of India) ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने Google Lens का इस्तेमाल करके इस तस्वीर पर 'रिवर्स इमेज सर्च' का इस्तेमाल किया लेकिन इसमें हमें ऐसी कोई भी विश्वसनीय सोर्स या न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें यह तस्वीर शेयर की गई हो या इसके बारे में बताया गया हो.

  • हमने 'The Gazette of India' की आधिकारिक वेबसाइट भी देखी, लेकिन हमें वहां ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला, जिसके जारी होने का दावा किया जा रहा था.

  • इसके बाद हमने इस तस्वीर को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल 'Sightengine' पर चेक किया, जिससे पता चला कि इस तस्वीर के AI से बनाए जाने की संभावना है.

Sightengine ने इस तस्वीर के AI से बने होने का संकेत दिया है.

(सोर्स: Sightengine/ स्क्रीनशॉट)

PIB का स्पष्टीकरण: प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेकिंग विंग ने भी एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि यह दावा झूठा है और वित्त मंत्रालय ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: यह तस्वीर नकली है और भारत के राजपत्र (Gazette of India) ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT