
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उत्तेजित भीड़ को आरएसएस-बीजेपी के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा जा सकता है.
दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में आरएसएस-बीजेपी के खिलाफ यह नारेबाजी हुई है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2022 का है.
वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि तेलंगाना के नलगोंडा का है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें कुछ पोस्ट मिली जिसमें इस घटना को हैदराबाद का बताया गया था.
वायरल वीडियो को The Hindu की रिपोर्ट में तेलंगाना का बताया गया था.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/The Hindu)
यहां से अंदाजा लगाकर हमने गूगल मैप्स पर वायरल वीडियो में नजर आ रही लोकेशन की जांच की. हमारी सर्च में हमने पाया कि वायरल वीडियो की लोकेशन तेलंगाना के नलगोंडा की थी.
दोनों जगह की लोकेशन में समानताओं को देखा जा सकता है.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)
हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें उत्तर प्रदेश में ऐसी किसी हालिया घटना होने की पुष्टि की गई हो.
निष्कर्ष: तेलंगाना में लगे आरएसएस विरोधी नारों को उत्तर प्रदेश की घटना का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)