
advertisement
NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस MP और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मंच पर एक व्यक्ति के साथ खड़े होकर अभिवादान करते हुए एक फोटो शेयर किया जा रहा है.
दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "ये जो राहुल गांधी जी के साथ दिख रहा है शिवराज मोटेगांवकर, यही नीट पेपर लीक का एक मुख्य आरोपी है, और इस समय जेल में हैं."
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
वायरल वीडियो में राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे शख्स शिवराज मोटेगांवकर नहीं है बल्कि (Congress leader) अमित विलासराव देशमुख है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमें वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही फोटो (stock image wesbite) gettyimages की वेबसाइट पर मिली, वायरल फोटो में भी gettyimages का लोगो था.
इस फोटो के कैप्शन में लिखा था, "लातूर, भारत - 8 अक्टूबर: कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और लातूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमित विलासराव देशमुख 8 अक्टूबर, 2014 को लातूर के औसा में एक चुनावी रैली के दौरान समर्थकों का अभिवादन करते हुए.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर, 2014 को एक ही चरण में होंगे, जिसमें राज्य विधानसभा के 288 सदस्यों को चुना जाएगा .(फोटो: कुणाल पाटिल/हिंदुस्तान टाइम्स, गेटी इमेजेज़ के माध्यम से)"
यहां से अंदाजा लेकर हमने वायरल फोटो में नजर आ रहे शख्स की पहचान करने के लिए अमित विलासराव देशमुख और शिवराज मोटेगांवकर की तस्वीरों को वायरल तस्वीर में नजर आ रहे शख्स से मिलाया.
वायरल तस्वीर में नजर आ शख्स की पहचान की जा सकती है.
(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)
तीनों की तस्वीरें मिलाने पर हमने पाया कि वायरल तस्वीर में नजर आ रहे शख्स कांग्रेस नेता अमित विलासराव देशमुख हैं.
लातूर में RCC कोचिंग क्लासेस के डायरेक्टर शिवराज मोटेगांवकर को देशव्यापी NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने मई के महीने में गिरफ्तार किया था.
CBI ने एक स्पेशल कोर्ट को बताया कि लातूर के कोचिंग सेंटर के मालिक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, जिन्हें CBI ने NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था, उन्होंने केमिस्ट्री के सवाल पाने के लिए PV कुलकर्णी को ₹5 लाख दिए थे. कुलकर्णी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के उस पैनल का हिस्सा थे जिसने परीक्षा के लिए सवाल तैयार किए थे.
निष्कर्ष: राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे कांग्रेस नेता अमित विलासराव देशमुख की तस्वीर को NEET पेपर लीक के आरोपी शिवराज मोटेगांवकर का बताकर शेयर किया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)