Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019वेनेजुएला में हुए विमान हादसे का वीडियो अजित पवार से जोड़कर वायरल

वेनेजुएला में हुए विमान हादसे का वीडियो अजित पवार से जोड़कर वायरल

हमने पाया कि यह वीडियो न तो हाल का है और न ही इसका भारत से कोई संबंध है.

अभिषेक आनंद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>अजित पवार की प्लेन दुर्घटना का नहीं है यह वायरल वीडियो</p></div>
i

अजित पवार की प्लेन दुर्घटना का नहीं है यह वायरल वीडियो

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होता दिख रहा है. यूजर्स इसे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती में एक विमान दुर्घटना में हुई दुखद मौत से जोड़ रहे हैं.

यह दावा शेयर करने वालों ने इसे इस कैप्शन के साथ अपलोड किया है, "आज सुबह महाराष्ट्र में प्लेन क्रेश में डिप्टी सीएम अजित पंवार सहित 6 लोगों का दुखद निधन."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

यह वीडियो अक्टूबर 2025 का है और इसमें कथित तौर पर वेनेजुएला के पैरामिलो एयरपोर्ट पर हुई प्लेन दुर्घटना को दिखाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम पर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया जिसमें हमें यही वीडियो 'WeatherMonitors' नाम के इस X हैंडल पर मिला.

  • यह वीडियो 22 अक्टूबर 2025 को पोस्ट किया गया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, "ब्रेकिंग: वेनेजुएला के टाचिरा में पैरामिलो एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एक छोटा विमान क्रैश हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई."

न्यूज रिपोर्ट्स: NDTV में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक वेनेजुएला के पैरामिलो एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ करते समय एक छोटा विमान क्रैश हो गया था. पाइपर PA-31T1 विमान रनवे पर क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई थी.

  • Al Arabiya English के ऑफिशियल YouTube चैनल ने भी 23 अक्टूबर 2025 को इसी घटना के वीडियो शेयर किए थे.

  • इसका टाइटल था, "वेनेजुएला में छोटा विमान क्रैश, दो लोगों की मौत."

निष्कर्ष: जाहिर है कि यह वीडियो पुराना है और इसे गलत तरीके से बारामती में हुए हाल के प्लेन क्रैश से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT