Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ईरान की करुण नदी पर इजरायल के हमले का बताकर वायरल है AI वीडियो

ईरान की करुण नदी पर इजरायल के हमले का बताकर वायरल है AI वीडियो

इजरायल - ईरान के बीच चल रहे हालिया युद्ध से जोड़कर वायरल है वीडियो

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>ईरान पर इजरायल के हमले का बताकर वायरल है वीडियो</p></div>
i

ईरान पर इजरायल के हमले का बताकर वायरल है वीडियो

फोटो : Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें बांध (Dam) पर मिसाइलों से हमला होता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो ईरान की करुण नदी का है, जहां इजरायल ने हमला कर दिया.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो असली घटना का नहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बनाया गया है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें Warfare Nextgen नाम के फेसबुक पेज पर यही वीडियो मिला.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

यहां वीडियो के टेक्स्ट में दावा किया गया है कि ये घटना 12 जून 2026 को ईरान की करुण नदी के बांध पर इजरायली हमले की है.

वीडियो के ओरिजनल वर्जन को ध्यान से देखने पर हमें कई खामियां दिखीं. जैसे कि

  • वायरल वीडियो में जिस तरह इमारत ढ़हती दिख रही है, उसे बमबारी की असली घटनाओं के वीडियो से मिलाकर देखने पर साफ पहचाना जा सकता है कि ये असली घटना का वीडियो नहीं है.

  • मिसाइल गिरने के दौरान भी सड़क पर कई वाहन चलते दिख रहे हैं, असली घटना में ऐसा संभव नहीं.

आगे हमने AI कंटेंट को पहचानने वाले टूल Hive Moderation पर वीडियो को चेक किया. नतीजे में सामने आया कि वीडियो के AI से बने होने की संभावना 99.5% है.

Hive Moderation टूल के नतीजे

सोर्स : स्क्रीनशॉट/Hive Moderation

ईरान पर इजरायल का हालिया हमला :

  • 8 जून 2026 की सुबह इजराइल ने दक्षिण-पश्चिमी ईरान में स्थित एक बड़े पेट्रोकेमिकल परिसर पर हमला किया था. तेहरान ने इजराइली इलाके की तरफ एक और बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, वहीं इजराइल ने ईरान के भीतर अपने हमले और तेज कर दिए.

  • इजराइली सेना (IDF) ने X पर पोस्ट कर कहा, "वायुसेना ने सैन्य खुफिया एजेंसी के मार्गदर्शन में कुछ समय पहले दक्षिण-पश्चिमी ईरान के माहशहर स्थित पेट्रोकेमिकल परिसर में कई ठिकानों को निशाना बनाया है." (X पोस्ट का हिंदी अनुवाद)

फारस की खाड़ी के पास स्थित खुजेस्तान प्रांत में माहशहर पेट्रोकेमिकल क्षेत्र ईरान के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक है.

पर हमें इजरायल - ईरान युद्ध से जुड़ी किसी भी रिपोर्ट में वैसा कोई विजुअल नहीं मिला, जो वायरल वीडियो में दिखाया गया है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

ईरान/गाजा VS अमेरिका/इजरायल युद्ध : ईरान - इजरायल के बीच चल रहे तनाव के दौरान समझौता वार्ता की खबरें भी आ रही हैं.

  • ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन हिज़्बुल्लाह और इजरायल के बीच युद्धविराम (सीजफायर) समझौता हो गया है. शुक्रवार (19 जून 2026) को एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी घोषणा की.

  • रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि युद्धविराम स्थानीय समय के मुताबिक शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) से प्रभावी हो चुका है.

  • यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान वार्ता को रद्द कर दिया गया था. माना जा रहा है कि इस समझौते का असल स्टेट ऑफ हॉर्मूज के खुलने की दिशा में अहम असर होगा.

  • ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस बीच कहा है कि ट्रंप प्रशासन की यह "प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी" है कि वह समझौते के अनुसार लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त कराए.

निष्कर्ष : AI से बने वीडियो को ईरान पर इजरायल के हमले की असली घटना का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT