Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अभिनव अरोड़ा पर हमला करते सांड का यह वीडियो एडिटेड है

अभिनव अरोड़ा पर हमला करते सांड का यह वीडियो एडिटेड है

इस वीडियो को एडिट करके यह दिखाया गया है कि अभिनव अरोड़ा को एक बैल मार रहा है.

रुजुता थेते
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>अभिनव अरोड़ा पर हमले करते सांड का यह वीडियो एडिटेड है</p></div>
i

अभिनव अरोड़ा पर हमले करते सांड का यह वीडियो एडिटेड है

(Altered by Quint Hindi)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा (Abhinav Arora) पर एक सांड ने हमला किया है. इस वीडियो को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि यह एक असली घटना है. 10 साल के अभिनव अरोड़ा धार्मिक संदेश देने वाले वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां, और यहां देख सकते हैं. )

सच क्या है?: इस वीडियो को एडिट करके यह दिखाया गया है कि अभिनव अरोड़ा को एक सांड ने मारा है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च किया, जिससे हमें अभिनव अरोड़ा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया असली वीडियो मिला.

यह वीडियो` 9 नवंबर को शेयर किया गया था और इस असली वीडियो में कोई बैल उन पर हमला करते हुए नहीं दिख रहा है.

उन्होंने यही वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है.

AI की पहचान करने वाला टूल: TrueMedia ने यह निष्कर्ष निकाला कि इस वीडियो से छेड़छाड़ की गई है.

यह वीडियो छेड़छाड़ करके बनाया गया है.

(सोर्स: TM/स्क्रीनशॉट)

जब हमने ऑडियो के बिना वीडियो चलाया तो इसके नतीजों ने चेहरे के साथ छेड़छाड़ में 90 प्रतिशत संभावना दिखाई, जबकि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ वाले वीडियो में हेरफेर डिटेक्टर में ऑडियो से छेड़छाड़ की कम संभावना दिखी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमने वीडियो को Contrails AI के एक अन्य AI-डिटेक्शन टूल पर भी चेक किया जिसमें इस टूल ने अपनी वर्तमान स्थिति में यह नहीं बताया कि वीडियो में पूरी तरह से छेड़छाड़ की गई है. लेकिन इसने वीडियो के वो कीफ्रेम दे दिए जो स्पष्ट रूप से क्लिप में एडिट या बदलाव की ओर इशारा कर रहे थे.

यह वीडियो एडिट किया गया है. 

(सोर्स - Contrails/Altered by The Quint)

निष्कर्ष: अभिनव अरोड़ा पर हमला करने वाले सांड के वीडियो को एडिट कर उसे असली बताकर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT