Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019CJP प्रदर्शन फिर से शुरू होने के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच

CJP प्रदर्शन फिर से शुरू होने के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच

वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होने से पहले का है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>CJP प्रदर्शन दोबारा शुरू होने का दावा</p></div>
i

CJP प्रदर्शन दोबारा शुरू होने का दावा

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक को भीड़ के बीच खड़ा देखा जा सकता है. पीछे प्रदर्शन का मंच है और भीड़ नारेबाजी करती दिख रही है. वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि CJP का प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो CJP 21 जुलाई का है, जब 20 जुलाई के संसद मार्च पर प्रदशनकारियों पर हिंसा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना जंतर-मंतर पहुंचे थे.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिससे पुष्टि होती हो कि CJP ने दोबारा कोई प्रदर्शन शुरू किया है.

वायरल वीडियो में अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना दिख रहे हैं. हमने इन दोनों के प्रदर्शन में शामिल होने से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट्स सर्च कीं. हमें 24 जुलाई 2026 की ETV भारत की रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट की तस्वीरों में केजरीवाल और आतिशी दोनों दिख रहे हैं.

ETV भारत की रिपोर्ट

सोर्स : स्क्रीनशॉट/ETV Bharat

इस तस्वीर में केजरीवाल और आतिशी उन्हीं कपड़ों में हैं, जो वायरल वीडियो में दिख रहे हैं. हमें अरविंद केजरीवाल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी जंतर-मंतर पर दिया गया उनका भाषण मिला. ये वीडियो 21 जुलाई को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था.

वीडियो को वायरल वीडियो से मिलाने पर साफ हो रहा है कि ये उसी भाषण का है, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल.

वायरल वीडियो प्रदर्शन खत्म होने से पहले का है

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम/Altered by The Quint

इस यूट्यूब वीडियो में भी अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए छात्रों के बारे में वही बात करते दिख रहे हैं, जो वायरल वीडियो में है.

न्यूज एजेंसी PTI ने भी 21 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल का वीडियो जारी किया था. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को इस्तीफा दिया, जिसके बाद CJP का प्रदर्शन खत्म हुआ. जाहिर है ये वीडियो प्रदर्शन खत्म होने से पहले का है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो CJP का प्रदर्शन खत्म होने से पहले का है. वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT