Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-201920 हजार सिख और मुस्लिम सैनिकों के भारतीय सेना से इस्तीफा देने का दावा फेक

20 हजार सिख और मुस्लिम सैनिकों के भारतीय सेना से इस्तीफा देने का दावा फेक

जनरल उपेंद्र द्विवेदी के वीडियो में एडिटिंग कर सोशल मीडिया पर ये भ्रामक दावा किया जा रहा है

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>सिख और मुस्लिम सैनिकों के सेना से इस्तीफे का दावा</p></div>
i

सिख और मुस्लिम सैनिकों के सेना से इस्तीफे का दावा

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी कहते दिख रहे हैं कि 20000 सैनिकों ने सेना से इस्तीफा दे दिया है. वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले सैनिक मुस्लिम और सिख धर्म से थे.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो में भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी हैं. इस वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर गलत दावा किया जा रहा है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें जनरल उपेंद्र द्विवेदी का वो वीडियो मिला, जिसका हिस्सा वायरल हो रहा है. ये वीडियो 12 नवंबर 2025 का है, उस वक्त जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के प्रमुख थे.

ये वीडियो  Delhi defence dialogue 2025 का है. जनरल उपेंद्र द्विवेदी के इस पूरे वीडियो में कहीं भी वो 20000 जवानों के इस्तीफे की बात कहीं भी कहते नहीं दिख रहे.

किसी भी विश्वसनीय मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें 20000 सैनिकों के इस्तीफे की खबर हमें नहीं मिली.

आगे हमने AI पहचानने वाले टूल Hive Moderation पर वायरल वीडियो को चेक किया. नतीजे में सामने आया कि वीडियो में आ रही आवाज के AI से बने होने की संभावना 82.5% है.

सोर्स : स्क्रीनशॉट/Hive Moderation

Hive Moderation टूल के नतीजे

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष : जनरल उपेंद्र द्विवेदी के वीडियो से छेड़छाड़ कर ये गलत दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना से 20000 जवानों ने इस्तीफा दे दिया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT