सिक्किम में 158 जवानों की हत्या? फेक है वायरल खबर  

सोशल मीडिया पर किया गया दावा

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Updated:
सोशल मीडिया पर किया गया दावा
i
सोशल मीडिया पर किया गया दावा
(फोटो: Altered by Quint)
✕

advertisement

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के बढ़ते तनाव के बीच, सोशल मीडिया पर जलते ट्रकों की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि सिक्किम में चीनी सेना ने भारत के 158 जवानों को मार गिराया.

हालांकि, ये फोटो काफी पुरानी है और इससे पहले 2017 में डोकलाम तनाव के दौरान भी इसी दावे के साथ शेयर की गई थी. तब भी भारत और चीन सरकार ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों को खारिज किया था.

दावा

फोटो के साथ किए दावे में लिखा है, “#158 Security Forces of India got killed in Disastrous Rocket Launcher attack by China in Sikkim. #IndianMediaHidingThisNews.” यानी कि “सिक्किम में भारत के 158 जवानों की चीन के रॉकेट लॉन्चर से मौत हो गई. #भारतीयमीडियाइसखबरकोछिपारहाहै.”

‘GS Green’ नाम के एक फेसबुक पेज ने फोटो शेयर कर ये दावा किया, जो ये खबर लिखे जाने तक 2 हजार से ज्यादा बार शेयर हो चुका था.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)
(फोटो: स्क्रीनशॉट)
(फोटो: स्क्रीनशॉट)

हमें जांच में क्या मिला?

पोस्ट के साथ शेयर की जा रही फोटो पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर, हमें नेशनक्लिप का एक आर्टिकल मिला, जो तीन साल पहले पब्लिश हुआ था. इस आर्टिकल में फोटो के फ्लिप्ड वर्जन का इस्तेमाल किया गया है और इसमें भी 158 जवानों की मौत की खबर लिखी है. खबर पाकिस्तान के न्यूज चैनल, दुनिया न्यूज के हवाले से लिखी गई है.

फोटो की तुलना(फोटो: Altered by Quint)

इसके बाद, हमने '158 जवान की सिक्किम में मौत' कीवर्ड्स को सर्च किया, जिसके बाद जुलाई 2017 की कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें भारत और चीनी सरकार ने इन दावों का खंडन किया है.

द क्विंट ने भी इस खबर को रिपोर्ट किया था.

(फोटो: Quint)

भारत ने तब इस खबर को निराधारा बताया था.

हालांकि, क्विंट इस फोटो की सही जानकारी को वेरिफाई नहीं कर पाया है, लेकिन 2017 में भी इस फोटो का वायरल होने से ये कंफर्म है कि ये LAC पर मौजूदा हालातों को बयां नहीं करती.

आप हमारी सभी फैक्ट-चेक स्टोरी को यहां पढ़ सकते हैं.

Published: 02 Jun 2020,10:00 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT