
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बुर्का पहनी एक महिला सड़क पर चल रही है और तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक आदमी उसके पास आता है. उसके बाद यह महिला बंदूक निकालती है और बाइकर को चेतावनी देने के लिए गोली चलाती है. जिसके बाद वह युवक वहां से भाग जाता है.
दावा: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां यूजर्स ने दावा किया है कि यह एक असली घटना है जिसमें एक महिला छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति पर गोली चलाती दिख रही है.
( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा गलत है. यह वीडियो AI से बनाया गया है और इसमें किसी महिला के एक पुरुष पर गोली चलाने की असली घटना नहीं दिखाई गई है.
हमें सच कैसे पता चला?: हमने देखा कि वीडियो के पहले और तीसरे सेकंड के बीच, इस महिला के हाथ में अचानक बंदूक आ जाती है, वीडियो में कहीं भी यह समझ नहीं आता है कि यह बंदूक एकदम से इस महिला के पास कहां से आई.
हमने वायरल वीडियो में जुड़ी घटना से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए ('महिला ने परेशान/छेड़छाड़ करने वाले पर गोली चलाई') लेकिन इसमें हमें ऐसी कोई भरोसेमंद न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें इस घटना की पुष्टि की गई हो.
हमने Google के रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया और उसमें दिखाई देने वाली पोस्ट को ध्यान से देखने पर पाया कि इस वीडियो को शुरू में पाकिस्तान के एक Instagram अकाउंट '@viral_mix_daily' ने शेयर किया था.
इस खास वीडियो को 47 लाख से ज्यादा बार देखे जाने के बाद इस अकाउंट से हिजाब और बुर्का पहने महिलाओं के इस तरह के कुछ अन्य वीडियो भी शेयर किए थे, जिनमें वे पिस्तौल का इस्तेमाल करके अपना बचाव करती दिख रही थी.
इस अकाउंट ने इस तरह के और भी वीडियो शेयर किए.
(सोर्स: Instagram/स्क्रीनशॉट)
क्या यह AI है?: हमने इस क्लिप को 'Hive Moderation' के AI-जनरेटेड कंटेंट डिटेक्टर पर चेक किया, जिसमें पता चला कि इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना 94.2% है.
यह वीडियो AI-जनरेटेड है.
(स्रोत: हाइव/स्क्रीनशॉट)
निष्कर्ष: AI से बना एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गलत दावा किया गया है कि इसमें एक महिला अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले पर गोली चला रही है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)