Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दुकानदार को बेहोश करते शख्स का वीडियो असली घटना नहीं स्क्रिप्टेड है

दुकानदार को बेहोश करते शख्स का वीडियो असली घटना नहीं स्क्रिप्टेड है

दावा किया गया है कि दुकानदार के सिर पर एक शख्स ने ऐसा स्प्रे छिड़का कि वो सीधे बेहोश हो गया

सिद्धार्थ सराठे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>असली घटना का बताकर वायरल है ये वीडियो</p></div>
i

असली घटना का बताकर वायरल है ये वीडियो

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X/Altered by The Quint

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, इसमें एक शख्स दुकान में प्रवेश करता है. उसके बाद ये शख्स दुकानदार से अलग-अलग तरह के सामान दिखाने को कहता है, फिर अचानक दुकानदार के सिर पर वह एक स्प्रे छिड़कता है. स्प्रे छिड़कते ही दुकानदार कुर्सी पर बैठ जाता है और बेहोश हो जाता है. वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो असली घटना का नहीं है. वीडियो जिस क्रिएटर @theghumakkad02 ने सबसे पहले शेयर किया था, उस वर्जन में ये चेतावनी देखी जा सकती है कि वीडियो असली घटना नहीं. इस क्रिएटर की तरफ से ऐसे कई वीडियो पहले भी अपलोड किए जाते रहे हैं.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च किया, जिससे पता चल सके कि वीडियो सबसे पहले कहां अपलोड हुआ था. यूट्यूब चैनल @theghumakkad02 पर हमें 25 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया यही वीडियो मिला. वीडियो के शुरुआत में ही एक चेतावनी देखी जा सकती है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि वीडियो असली घटना का नहीं है.

वीडियो में बताया गया है कि इसे मनोरंजन और जागरुकता के उद्देश्य से बनाया गया है 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/यूट्यूब

हालांकि, वीडियो में ये चेतावनी महज 1-2 सेकंड के लिए आती है. चेतावनी को इतने कम समय के लिए दिखाया गया है, जिससे की दर्शकों का ध्यान आमतौर पर इसपर नहीं जाता.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

चैनल पर ऐसे कई वीडियो हैं, जो स्क्रिप्टेड हैं. पर वीडियो ऐसे कैप्शन के साथ शेयर किए जाते हैं जिससे लोग इन्हें असली घटना का समझें.

चैनल पर ऐसे स्क्रिप्टेड वीडियोज की भरमार

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर एक स्क्रिप्टेड वीडियो को असली घटना का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT