Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019महिलाओं ने हाथ में थामी ‘मोदी चोर’ की तख्ती, फेक है तस्वीर

महिलाओं ने हाथ में थामी ‘मोदी चोर’ की तख्ती, फेक है तस्वीर

एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें महिलाओं ने ‘मोदी चोर’ के प्लेकार्ड पकड़े हैं

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Updated:
(फोटो: Altered by <b>The Quint</b>)
i
null
(फोटो: Altered by The Quint)
✕

advertisement

फेसबुक पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें महिलाओं ने हाथ में एक तख्ती पकड़ी हुई हैं और उस पर लिखा है- 'मोदी चोर'. ये फोटो असली नहीं है. इसकी असली फोटो रांची में आयुष्मान भारत स्कीम के लॉन्च पर क्लिक की गई थी, जिसमें पीएम मोदी मौजूद थे. हालांकि बाद में इस फोटो में महिलाओं के हाथ में पकड़ी गई तख्ती में डिजीटली बदलाव किए.

ये फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्शन है - 70 साल में पहली बार # AyushmanBharat #PMJAY का रांची में लॉन्च हुआ, जिसमें तख्ती #ModiChorHai नाम की है. हिंदी साइट लल्लनटॉप ने इस फोटो का फैक्ट चैक किया और पता किया एडिट की हुई फोटो तमाम फेसबुक पेज पर शेयर की जा रही है जैसे आजमगढ़ एक्सप्रेस और द हेडलाइन जिस पर 8.2k शेयर हो चुके हैं.

'द हेडलाइन' ने अब इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है. जबकि आजमगढ़ एक्सप्रेस के पेज पर ये अब भी है, जिसको 6500 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है. और ABMB नाम के पेज पर ये 20000 हजार से ज्यादा बार शेयर हुआ है.

‘RahulGandhisfan’ नाम के इस पेज पर भी एक जैसे कैप्शन के साथ ही शेयर किया है और इस ट्विटर हैंडल के 36000 फालोअर हैं.

BOOM पर भी चंद्रशेखर नाम के एक शख्स ने इस फोटो को शेयर किया है. BOOM ने भी इसकी ऑरिजनल फोटो ढूंढ ली थी, जो कि मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर ने 23 सितंबर 2018 को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी.

मिनिस्ट्री की फोटो में देखा जा सकता है कि महिलाओं ने जो तख्ती पकड़ी हुई है, उसमें स्कीम का नाम और लोगो है.
(फोटो: Twitter Screengrab)

जो फोटो मंत्रालय ने शेयर की उसका इस्तेमाल फर्स्टपोस्ट और आजतक ने लॉन्च के वक्त अपने आर्टिकल में इस्तेमाल किया था.

(ये आर्टिकल पहली बार BOOMLive में पब्लिश हुआ और इसे परमिशन के बाद रिपब्लिश किया गया है.)

Published: 28 Sep 2018,10:26 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT