Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019PM मोदी के नाम पर वायरल है सोना बेचने की अपील से जुड़ा फेक बयान

PM मोदी के नाम पर वायरल है सोना बेचने की अपील से जुड़ा फेक बयान

वायरल पोस्ट में दावा है कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं से सोना बेचकर पैसा बैंक में रखने की अपील की है

ऐश्वर्या वर्मा
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>प्रधानमंत्री के नाम से वायरल है ये बयान</p></div>
i

प्रधानमंत्री के नाम से वायरल है ये बयान

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X/Altered by The Quint

advertisement

सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से अपना सोना बेचकर वह पैसा बैंकों में जमा करने की अपील की है. इस ग्राफिक पर हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म नवभारत टाइम्स का लोगो लगा हुआ है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

लेकिन...? : यह दावा गलत है. ये सच है कि मई 2026 के दौरान तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की थी. लेकिन, पहले से खरीदा हुई सोना बेचकर पैसा बैंक में रखने जैसा कोई बयान ये रिपोर्ट लिखे जाने तक प्रधानमंत्री की तरफ से नहीं आया है.

हमने सच का पता कैसे पता लगाया ? :

  • हमने 'PM Modi sell gold deposit money' जैसे कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया, लेकिन हमें कोई भी विश्वसनीय सोर्स नहीं मिला जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल हो रहे दावे की पुष्टि होती हो.

  • इसके बाद हमने प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी पोस्ट्स की जांच की, लेकिन वहां भी ऐसा कोई बयान नहीं मिला.

  • फिर हमने नवभारत टाइम्स के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को खंगाला, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या उन्होंने ऐसा कोई ग्राफिक शेयर किया था?

  • हमें वायरल दावे वाला ग्राफिक नहीं मिला, लेकिन नवभारत टाइम्स का एक पोस्ट जरूर मिला, जिसमें इस वायरल ग्राफिक को फर्जी बताया गया था और स्पष्ट किया गया था कि यह असली नहीं है,

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • हमें प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेकिंग टीम की एक X पोस्ट भी मिली, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि वायरल दावे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जो बयान शेयर किया जा रहा है, वह फर्जी है.

  • PIB फैक्ट चेक ने अपनी पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आम जनता से सोने की खरीदारी कुछ समय के लिए टालने की अपील की थी."

  • यानी, प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से महिलाओं से अपना सोना बेचकर पैसा बैंक में जमा करने की अपील करने का दावा गलत है.

निष्कर्ष: एक फर्जी ग्राफिक को इस गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से अपना सोना बेचकर वह पैसा अपने बैंक खातों में जमा करने की अपील की है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT