Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 बांद्रा केस:विनय दूबे के पिता का नाम महमूद है?जानिए इस दावे का सच

बांद्रा केस:विनय दूबे के पिता का नाम महमूद है?जानिए इस दावे का सच

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है दावा

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Updated:
सोशल मीडिया पर किया जा रहा है दावा
i
सोशल मीडिया पर किया जा रहा है दावा
(फोटो: क्विंट हिंदी)
✕

advertisement

दावा

स्व-घोषित लेबर नेता और सामाजिक कार्यकर्ता विनय दूबे की एक पुरुष और महिला के साथ खड़े फोटो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है कि उनकी मां ने महमूद नाम के एक मुस्लिम शख्स से शादी की थी.

दुबे को मुंबई पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने और उन्हें 14 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस के बाहर जमा होने को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वो 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में हैं.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

स्टोरी लिखे जाने तक पोस्ट को फेसबुक पर 12,000 लोग लाइक और 19,000 शेयर कर चुके थे.

फेसबुक पर कई यूजर्स ने इस पूरे मैसेज या इसके एक टुकड़े के साथ इस पोस्ट को शेयर किया. सभी ने यही दावा किया कि दुबे के पिता का नाम महमूद है.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)
(फोटो: स्क्रीनशॉट)

यही पोस्ट ट्विटर पर भी वायरल हो गया है.

शिव यादव नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वायरल मैसेज और फोटो को ट्विटर पर पोस्ट किया. इस स्टोरी को लिखते समय उनके पोस्ट को 1,800 लाइक्स मिल चुके थे.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

हालांकि, फिर बाद में ट्विटर थ्रेड में साफ करते हुए उन्होंने इस दावे को गलत बताय और सही जानकारी दी.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

सच या झूठ?

फोटो के साथ शेयर किया जा रहा ये वायरल मैसेज फेक है. दुबे के पिता का नाम जटाशंकर दुबे है, न कि महमूद. इसके अलावा. ये फोटो CAA प्रदर्शन से है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमें जांच में क्या मिला?

दुबे के बारे में पता लगाते हुए, हमें MyNeta वेबसाइट मिली, जिसमें 2019 लोकसभा चुनाव के सभी उम्मीदवारों की जानकारी थी. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के इस पेज पर दुबे की तरफ से सबमिट की हुई जानकारी मौजूद थी.

इस जानकारी के मुताबिक, उनके पिता का नाम जटाशकंर है.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

दुबे ने महाराष्ट्र के कल्याण से लोकसभा चुनाव लड़ा था.

इसके अलावा, हमें नेशनल कॉन्ग्रेस पार्टी के अनिल देशमुख का 10 अप्रैल को किया गया एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मुंबई के आयरोली के एक ऑटो ड्राइवर, जटाशकंर दुबे ने महाराष्ट्र सीएम के कोरोना वायरल रिलीफ फंड में 25,000 रुपये का दान दिया है.

दुबे ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा था कि ये उनके पिता हैं, जिन्होंने अपनी सेविंग में से ये रकम दान दी है.

हमें इस दिन की कुछ तस्वीरें भी मिलीं, जिसमें दुबे को अपने पिता के साथ देखा जा सकता है.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

अमर उजाला के एक आर्टिकल के मुताबिक, जटाशंकर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई में हरिनारायणपुर गांव के हैं.

तो उस फोटो का क्या, जो वायरल हो रही है? हमें जांच में मालूम चला कि ये फोटो पटना के सब्जीबाग में CAA प्रदर्शन की है.

इस फोटो को 8 फरवरी को अपलोड किया गया था. संभावना है कि इस फोटो को विरोध प्रदर्शन में मौजूद लोगों के साथ खींचा गया हो.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

इससे ये साफ होता है कि सोशल मीडिया पर विनय दुबे को लेकर गलत दावा किया जा रहा है.

Published: 18 Apr 2020,09:26 PM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT