
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक बछड़ा गाय की मूर्ति के पास खड़ा होकर दूध पीने का प्रयास करता दिख रहा है. सोशल मीडिया के अलावा कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसे असली घटना का बताकर शेयर किया गया.
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में भी इस वीडियो से जुड़े विजुअल शेयर किए गए.
सोशल मीडिया पर भी वीडियो को इसी दावे से शेयर किया गया.
वायरल वीडियो को हमने गूगल लेंस के जरिए सर्च किया, इसका एक और वर्जन हमें मिला, जिसमें गाय का सिर हिलता दिख रहा है.
पोस्ट का अर्काइव यहां देखें
सोर्स : स्क्रीनशॉट/यूट्यूब
इस वर्जन को हमने AI पहचानने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया, टूल ने इसके AI से बने होने की 99% संभावना जताई.
सोर्स : स्क्रीनशॉट/Hive Moderation
एक अन्य फेसबुक पोस्ट में भी हमें यही वीडियो मिला, जहां वीडियो को AI Content बताया गया है.
सोर्स : स्क्रीनशॉट/BD Bihar Jharkhand
निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बछड़े का वीडियो असली नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)