
advertisement
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में एक हिंदू लड़की के साथ पहले मुस्लिम पुरुषों ने बलात्कार किया और फिर उसे बेरहमी से मार दिया गया. साथ ही ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि जिस एरिया में ये घटना हुई है, वो मुस्लिम बहुल इलाका है.
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा जा रहा है-ं
सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किया जा रहा दावा झूठा है. सबसे पहली बात वीडियो राजस्थान का नहीं बल्कि ब्राजील का है. दूसरी बात, ये घटना हिंदू लड़की को मारने वाले मुस्लिम पुरुषों की नहीं है. ये वारदात एक 19 साल की ब्राजीलियाई युवती की है, जिसकी साल 2018 में एक ड्रग गिरोह ने हत्या कर दी थी.
काफी सर्च करने के बाद, इसी घटना पर हमें ब्राजीलियाई न्यूज पोर्टल, G1 का एक लेख मिला, जो 30 जनवरी 2018 को पब्लिश किया गया था. यहां बताया गया है कि ये महिला 9 जनवरी 2018 को लापता हो गई थी.
26 जनवरी 2018 को पुलिस ने एक जब्त मोबाइल फोन के जरिए पता लगाया कि इस हत्या के लिए जिम्मेदार कौन है. दरअसल,महिला को एक ड्रग गिरोह ने मार डाला था.