Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अमेरिका में हुए प्रदर्शन की पुरानी फोटो भ्रामक दावों के साथ वायरल

अमेरिका में हुए प्रदर्शन की पुरानी फोटो भ्रामक दावों के साथ वायरल

यह तस्वीर हालिया नहीं है बल्कि 2018 में अमेरिका में हुए प्रदर्शनों की है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>अमेरिका में हुए प्रदर्शन की पुरानी फोटो भ्रामक दावों के साथ वायरल</p></div>
i

अमेरिका में हुए प्रदर्शन की पुरानी फोटो भ्रामक दावों के साथ वायरल

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह भीड़ अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के विरोध में उनकी टैरिफ से जुड़ी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का अर्काइव यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह तस्वीर हालिया नहीं है बल्कि 2018 में अमेरिका में हुए प्रदर्शनों की है.

  • 2018 में अमेरिका के वॉशिंगटन DC में हजारों लोग गन कंट्रोल से जुड़े कानूनों का समर्थन करने के लिए 'March for Our Lives' प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे, यह तस्वीर उसी प्रदर्शन की है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमें अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Vox की 25 मार्च 2018 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल तस्वीर नजर आ रही थी.

इस न्यूज रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Vox News)

हमें अन्य न्यूज वेबसाइट Mashable की 27 मार्च 2018 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें यही वायरल तस्वीर थी, इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि, "24 मार्च, 2018 को वाशिंगटन, DC में मार्च फॉर अवर लाइव्स रैली में प्रदर्शनकारी."

इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Mashable)

  • The Hindu की इस रिपोर्ट में भी इस तस्वीर के बारे में बताया गया था कि, "अमेरिका में गन कंट्रोल के लिए हजारों लोगों ने मार्च किया." यह रिपोर्ट 25 मार्च 2018 को पब्लिश की गई थी.

  • ट्रम्प ने कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान साल 2025 में की है, यह तस्वीर उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: 2018 में अमेरिका में हुए प्रदर्शनों की फोटो को हालिया बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT