Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019PM मोदी की आलोचना करने वाला रेखा गुप्ता का यह बयान फर्जी है

PM मोदी की आलोचना करने वाला रेखा गुप्ता का यह बयान फर्जी है

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

Faizan
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>PM मोदी की आलोचना करने वाला रेखा गुप्ता का यह बयान फर्जी है</p></div>
i

PM मोदी की आलोचना करने वाला रेखा गुप्ता का यह बयान फर्जी है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान का बताकर एक ग्राफिक शेयर किया जा रहा है जिसमें लिखा है कि, "प्रधानमंत्री मोदी जी जाते जाते पूरी पार्टी को ले डुबेंगे ऐसा महसूस होने लग गया है इतनी बड़ी पार्टी का अंत इतनी जल्दी ही जायेगा सपने में भी नहीं सोचा था, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, दिल्ली."

इस ग्राफिक में लिखी गई बातों को रेखा गुप्ता का बयान बताकर शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

( ऐसा ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह ग्राफिक फर्जी है, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इस वायरल ग्राफिक की पड़ताल के लिए गूगल पर इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए लेकिन हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें सीएम रेखा के इस तरह का कोई बयान देने की पुष्टि की गई हो.

  • अगर रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए ऐसा कोई बयान दिया होता, तो यह एक बड़ी राजनीतिक घटना होती और मीडिया में इसकी चर्चा जरूर होती.

  • इसके उलट हमें कई ऐसी हालिया न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं जिनमें रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की तारीफ की थी. हमें 'आज तक' की न्यूज रिपोर्ट मिली, जिसमें रेखा गुप्ता ने कहा: "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती हूं कि केंद्र और दिल्ली में एक ही विजन वाली सरकारें होने का लाभ अब दिल्ली के विकास में दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, दिल्ली के विकास के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत एक अलग 'राजधानी विकास विभाग' (Department of Capital Development) बनाया गया है."

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इसके सिवा हमें ऐसी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं (यहां और यहां) जिनमें हमने पाया कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार की तारीफ की थी.

इसके सिवा हमने इस बयान को लेकर बीजेपी दिल्ली के प्रवक्ता अनिल गुप्ता से बात की जिन्होंने हमें बताया कि, "यह ग्राफिक फेक है, रेखा गुप्ता ने इस तरह का कोई भी बयान नहीं दिया है." उन्होंने कहा कि, "पहली नजर में ही देखने पर यह ग्राफिक फेक मालूम पड़ता है कोई भी मुख्यमंत्री अपने वरिष्ठ नेतृत्व को लेकर इस तरह की बयानबाजी नहीं करेगा."

निष्कर्ष: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम से एक फर्जी बयान शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पीएम मोदी की आलोचना की है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT