Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019महाकुंभ का पुराना वीडियो INDIA ब्लॉक की हालिया रैली का बताकर वायरल

महाकुंभ का पुराना वीडियो INDIA ब्लॉक की हालिया रैली का बताकर वायरल

यह वीडियो रामलीला मैदान में हुई हालिया INDIA ब्लॉक की रैली का नहीं है.

Faizan Ahmad
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>महाकुंभ का पुराना वीडियो INDIA ब्लॉक की हालिया रैली का बताकर वायरल</p></div>
i

महाकुंभ का पुराना वीडियो INDIA ब्लॉक की हालिया रैली का बताकर वायरल

(Altered By The Quint)

✕

advertisement

सोशल मीडिया पर भीड़ का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "रामलीला मैदान के बाहर 2 लाख से ज्यादा लोग जमा हुए हैं राहुल गांधी के लिए अविश्वसनीय दीवानगी. यह बहुत बड़ा है. यह ऐतिहासिक है."

इस कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली के रामलीला मैदान का है.

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

( ऐसे ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो रामलीला मैदान में हुई हालिया INDIA ब्लॉक की रैली का नहीं है.

  • वायरल वीडियो प्रयागराज में आयोजित 2025 के कुंभ मेले का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो के कुछ फ्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो proviewup नाम के इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला जिसे 14 जनवरी 2025 को अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो के कैप्शन में इसे प्रयागराज में हुए महाकुंभ का बताया गया था.

इस वीडियो को यहां देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

  • हमने देखा कि इस अकाउंट से महाकुंभ के और भी वीडियो अपलोड किए गए थे, जिनमें से कुछ ड्रोन से लिए गए वीडियो थे. इन वीडियो में नजर आ रही लोकेशन वायरल वीडियो की लोकेशन से मेल खा रही थी.

महाकुंभ के यह वीडियो जनवरी 2025 में अपलोड किए गए थे. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

  • इसके सिवा हमारी सर्च में हमें ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं (यहां और यहां ) जिनमे देखा जा सकता था कि वायरल वीडियो की लोकेशन इन रिपोर्ट्स में दिखाई गई वीडियो से मेल खा रही थीं.

मीडिया में छपी इन रिपोर्टस के मुताबिक वायरल वीडियो में नजर आ रही लोकेशन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम की है जहां साल 2025 में महाकुंभ के दौरान काफी भीड़ उमड़ी थी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रामलीला मैदान रैली: नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की एक बड़ी रैली 1 नवंबर, 2026 को हुई थी. इस रैली में चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई थी. रैली में राजधानी भर से समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए थे.

लेकिन यह वायरल वीडियो 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है जिससे यह साफ होता है कि वायरल वीडियो का हाल ही में हुई INDIA ब्लॉक की रैली से कोई संबंध नहीं है.

निष्कर्ष: महाकुंभ के पुराने वीडियो को INDIA ब्लॉक की हालिया रैली का बताकर भ्रामक दावों के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर आईडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT